Friday , 11 September 2026
Home आगरा Agra News: Men will be made aware for sterilization in Agra…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Men will be made aware for sterilization in Agra…#agranews

283

आगरालीक्स..आगरा में पुरुषों को नसबंदी कराने के लिए किया जाएगा जागरूक. 3 हजार रुपये भी दिए जाएंगे. जानिए पुरुष कब करवा सकते हैं नसबंदी और किन नियमों का करना होता है पालन..

विश्व जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा के तहत परिवार नियोजन के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से गुरुवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से परिवार नियोजन कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. पीके शर्मा ने सारथी वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पखवाड़े के दौरान सारथी वाहन जन जन को परिवार नियोजन के संदेश देगा। सीएमओ डॉ.अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि पखवाड़े के दौरान पुरुषों को नसबंदी कराने के लिए जागरुक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि वह शादीशुदा पुरुष जिनकी उम्र 60 वर्ष से कम है और कम से कम एक वर्ष उम्र का एक बच्चा है, नसबंदी करवा सकते हैं। पुरुष नसबंदी कभी भी करवाई जा सकती है, बशर्ते पत्नी ने नसबंदी न करवाई हो। नसबंदी के बाद कम से कम तीन माह तक कंडोम का प्रयोग करना चाहिए और उसके बाद वीर्य की जांच करानी चाहिए। जांच में शुक्राणु न पाए जाने की दशा में ही नसबंदी सफल मानी जाती है। अगर यौन संक्रमण है तो ठीक होने के बाद चिकित्सक की सलाह पर ही नसबंदी करवानी है। उन्होंने बताया कि पुरुष नसबंदी की सेवा लेने वाले लाभार्थी को खाते में 3000 रुपये देने का भी प्रावधान है। प्रेरक को भी 300 रुपये दिये जाते हैं। नसबंदी बिना चीरे के महज चंद मिनट में हो जाती है। सीएमओ ने सभी सुयोग्य दंपति से परिवार नियोजन का मनपसंद साधन अपनाकर जीवन खुशहाल बनाने की अपील की।

परिवार नियोजन के नोडल अधिकारी डॉ. पीके शर्मा ने बताया कि जनपद स्तर पर सारथी वाहन को प्रत्येक दिन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक माइक्रोप्लान के अनुसार निर्धारित रूट पर प्रचार-प्रसार करेगा। साथ ही ब्लॉक स्तर पर भी सारथी वाहनों को प्रचार-प्रसार सामग्री,ऑडियो, बैनर आदि लगाकर लोगों में प्रचार किया जाएगा, जिससे लोग परिवार नियोजन की सेवाओं को अपनाने के लिए प्रेरित हो सकें। सारथी वाहन में गर्भनिरोधक साधनों वाला परिवार नियोजन किट भी रखा गया है। किट में कंडोम, आपातकालीन गर्भनिरोधक गोलियां (ई-पिल्स) एवं गर्भावस्था जांच किट रखी गयी है। उन्होंने ने बताया कि सभी स्वास्थ्य इकाइयों पर पर्याप्त गर्भनिरोधक साधन उपलब्ध कराए गए हैं। पखवाड़े के दौरान परिवार नियोजन के लिए इच्छुक दंपति को आशा कार्यकर्ता के माध्यम से परिवार नियोजन के स्थायी साधन नसबंदी के अलावा आईयूसीडी व अंतरा इंजेक्शन के इच्छुक लाभार्थियों की भी सूची तैयार की गई हैं।

इस अवसर पर एसीएमओ डॉ. अमित रावत, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी पंकज जायसवाल, रजनेश, अपर शोध अधिकारी राजेंद्र सिंह सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

A grand procession of Param Gurudev Shri Ratna Chand Ji Maharaj Sahib was taken out in Lohamandi

आगरालीक्स…आगरा के लोहामंडी में निकली परम गुरुदेव श्री रत्न चंद जी महाराज...

आगरा

Agra News: The new executive committee of Agra’s Shri Kshetra Bajaja Committee took the oath of office…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ....

आगरा

Bhagavad Gita Certificate Course started in Department of History and Culture

आगरालीक्स…आगरा में यूनिवर्सिटी के इतिहा​स एवं संस्कृति विभाग में भगवद् गीता सर्टिफिकेट...

आगरा

Founder’s Day was celebrated at St. Anthony’s Academy School in Agra

आगरालीक्स…आगरा के सेंट एंथोनी एकेडमी स्कूल में मनाया गया संस्थापक दिवस. सेंट...

error: Content is protected !!