Saturday , 18 July 2026
Home बिगलीक्स Agra News: Menstrual Hygiene awareness programme in Lady Loyal Hospital Agra#Agra
बिगलीक्स

Agra News: Menstrual Hygiene awareness programme in Lady Loyal Hospital Agra#Agra

327

आगरालीक्स …Agra News: पीरियड के दौरान स्वच्छता सैनिटरी पैड तक ही सीमित नहीं हैं। (Agra News: Menstrual Hygiene awareness programme in Lady Loyal Hospital Agra)

आगरा के
जिला महिला अस्पताल में बुधवार को मासिक धर्म स्वच्छता दिवस के अवसर पर एक गोष्ठी आयोजित की गई। माहवारी स्वच्छता प्रबंधन कार्यक्रम परामर्शदाता रूबी बघेल ने बताया कि मासिक धर्म स्वच्छता दिवस कहा कि मासिक धर्म शिक्षा, स्वास्थ्य या अवसर तक पहुँच को सीमित न करें। इसका लक्ष्य एक ऐसी दुनिया बनाना है जहाँ मासिक धर्म पर खुलकर चर्चा की जाती है और जहाँ हर किसी के पास अपने मासिक धर्म स्वास्थ्य को गरिमा के साथ प्रबंधित करने के लिए आवश्यक संसाधन और सहायता उपलब्ध हो।

परामर्शदाता अरविंद कुमार ने बताया कि मासिक धर्म स्वच्छता दिवस एक ऐसा दिन है जो हमें याद दिलाता है कि यह एक सामान्य और नियमित प्रक्रिया है, जिससे जुड़ी चुप्पी अब खत्म होनी चाहिए। यह चिंता की बात है कि आज भी माहवारी से जुड़े विषय पर बात करना शर्म का कारण माना जाता है, जिससे कई लड़कियां और महिलाएं न सिर्फ शारीरिक बल्कि भावनात्मक रूप से भी चुपचाप पीड़ित होती हैं।

सिर्फ सैनिटरी पैड काफी नहीं
फैमिली प्लानिंग काउंसलर पिंकी बघेल ने बताया कि आज मासिक धर्म स्वच्छता सिर्फ सैनिटरी पैड या अन्य उत्पादों तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि इसमें स्वच्छ और सुरक्षित सामग्री का उपयोग, साफ-सुथरी जगह पर बदलाव की सुविधा, उचित जानकारी और सुरक्षित निस्तारण की व्यवस्था भी शामिल है। दुर्भाग्य से, ग्रामीण क्षेत्रों और निम्न-आय वाले समुदायों में आज भी कई किशोरियों और महिलाएं इन मूलभूत आवश्यकताओं से वंचित हैं। स्कूलों में स्वच्छ शौचालय या सैनिटरी उत्पादों की अनुपलब्धता के कारण अनेक छात्राएं इन दिनों स्कूल नहीं जातीं या पढ़ाई छोड़ देती हैं। खराब मासिक धर्म स्वच्छता यूरिन इन्फेक्शन ( यूटीआई), रिप्रोडक्टिव ट्रैक्ट इन्फेक्शन (आरटीआई) और त्वचा से जुड़ी समस्याओं का कारण बनती है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Sonam Wangchuk taken to Safdarjung hospital, Abhijeet Dipke start indefinite hunger strike

नईदिल्लीलीक्स सोनम वांगचुक को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया, उनकी पत्नी...

बिगलीक्स

Agra Education News: Proposal of DBRAU, Agra 26 Medal transformation to new courses

आगरालीक्स:…आगरा के आंबेडकर विवि के एमबीबीएस और एमफिल के गोल्ड मेडल बीए,...

बिगलीक्स

Agra News Live: Domestic help stolen Diamond & Golden Jewelry from Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा की पॉश कॉलोनी में झाडू पोंधा के लिए...

बिगलीक्स

Agra News Live: Rs 50000 reward to found out Missing Parrot

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में लगे पोस्टर लोगों का ध्यान खींच रहे...

error: Content is protected !!