आगरालीक्स…आगरा में प्लास्टिक के खिलफ चलाया अभियान. कपड़े के थैलों का वितरण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
पर्यावरण संरक्षण और प्लास्टिक मुक्त भारत की दिशा में एक कदम बढ़ाते हुए भारत विकास परिषद संयम शाखा द्वारा कपड़े के थैलों का वितरण हरिपर्वत स्थित बीपी पेट्रोल पम्प पर किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ब्रजप्रांत मार्गदर्शक सोमदेव सारस्वत, संरक्षक रवि शिवहरे, संयोजक सौरभ अग्रवाल और रीना अग्रवाल ने की। अध्यक्ष अजय जैन ने कहा कि प्लास्टिक हमारे पर्यावरण के लिए घातक है। ऐसे में कपड़े के थैले पर्यावरण के अनुकूल विकल्प हैं, जो बार-बार उपयोग किए जा सकते हैं और प्रदूषण भी नहीं करते।सचिव संजीव अग्रवाल ने बताया कि अपने को कैंसर से बचने के लिए प्लास्टिक का प्रयोग पूर्ण रूप ने त्यागना होगा तभी हमारे आने वाली पीढ़ी खुली हवा में सांस ले पाएगी। पॉलिथिन हटाओ पर्यावरण बचाओ के संदेश के साथ कपड़े के थैले प्रयोग में लाने का संकल्प लिया। जागरूकता कार्यक्रम में कपड़े के थैलो का वितरण राहगीरों और दुकानदारों को किया गया। इस पहल की स्थानीय नागरिकों ने सराहना की और भविष्य में भी ऐसे प्रयासों को समर्थन देने की बात कही। इस अवसर पर किशन गुप्ता, हर्ष खटाना, गौरव अग्रवाल, दीपेश बंसल, यतिन अग्रवाल, कन्हैया गोयल, रवि अग्रवाल, चंद्रेश गर्ग, अमित अग्रवाल, सीमा गोयल, रजनी जैन, वैशाली अग्रवाल, सीमा खटाना, दीपाली, पूजा, नीतू आदि मौजूद रहे।