आगरालीक्स…आगरा में उमसभरी गर्मी निकाल रही पसीना. बारिश के आसार हो रहे फेल. मौसम विभाग ने रक्षाबंधन वाले दिन भी जताई भारी बारिश की संभावना
आगरा में उमसभरी गर्मी ने लोगों के पसीने निकाल दिए हैं. दिन में चमकीली धूप निकल रही है तो सुबह और शाम उमस पड़ रही है. हवाएं न चलने से उमस का प्रभाव अधिक हो रहा है. शरीर से पसीना रुकने का नाम नहीं ले रहा है. जरा सा पैदल चलने पर शरीर पसीने से लथपथ हो रहा है. इसका असर तापमान पर भी हुआ है. मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को आगरा का अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस रहा.मौसम विभाग लगातार बारिश के आसार जता रहा है लेकिन आगरा में बारिश नहीं हो रही है. पूर्वानुमान फेल हो रहे हैं. अब फिर से मौसम विभाग ने रक्षाबंधन वाले दिन 9 अगस्त को भारी बारिश की संभावना जताई है, लेकिन आगरा में काले बादल तो छाते हैं लेकिन वो बरसा लेकर नहीं आ रहे हैं.
Past 24 Hours Weather DataMaximum Temp(oC) (Recorded. on 08/08/25) 34.1
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 08/08/25) 27.8
Departure from Normal(oC) 1.0