आगरालीक्स…आगरा में मौसम विभाग का फिर अलर्ट. लगातार चार दिन बारिश होने के जताए आसार…पर लगातार पूर्वानुमान हो रहे फेल…
आगरा में एक बार फिर से मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार आगरा में चार दिन बारिश के आसान बन रहे हैं. बारिश होने के कारण तापमान में काफी कमी देखने को मिलेगी. हालांकि बारिश को लेकर पिछले कई दिनों से मौसम विभाग का पूर्वानुमान फेल साबित हो रहा है. लगातार बारिश होने के आसार जता रहा मौसम विभाग, लेकिन आगरा में बारिश नहीं हो रही है. इसके कारण तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है और लोगों को उमसभरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है.

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को आगरा का अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 3 तीन डिग्री सेल्सियस कम रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस रहा और ये सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा.