आगरालीक्स…आगरा में दूध पीने से दो मासूम बच्चो की मौत् की सूचना पर दौड़ा प्रशासन. डेयरी से लिए दूध के नमूने, खराब लड्डू से बीमार होने की शिकायत पर खंदारी पर श्री बीकानेर स्वीटस पर भी जांच
आगरा के कागरौल में भूरा अपनी पत्नी और दो साल की बेटी माहिरा, 11 माह के बेटे अवान के साथ रह रहे हैं. गुरुवार रात को भूरा पास में ही स्थित हलवाई की दुकान से दूध लेकर आया और दोनों बच्चों को दूध पिलाने के बाद लिटा दिया दोनों बच्चे सो गए. रात में भूरा की पत्नी की आंख खुली, बेटा अवान के शरीर में कोई हरकत नहीं हो रही थी और माहिरा बेहोश थी. भूरा दोनों बच्चों को लेकर अस्पताल पहुंचा, जांच के बाद डॉक्टर ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया. बच्चों की मौत से चीख पुकार मच गई.डेयरी से दूध के नमूने लेकर जांच को भेजे
दो बच्चों की दूध पीने के बाद मौत की सूचना पर प्रशासन ने तत्काल मामले को संज्ञान में लिया. खाद्य सुरक्षा सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची. थाने में उपस्थित ACP से घटना के सन्दर्भ में कार्यवाही के लिए बात की गई। जिसके क्रम में परिजनों की निशानदेही पर बच्चू पुत्र श्री बाबूलाल, जगनेर रोड, कागारौल आगरा की डेयरी स्थित जगनेर रोड, कागारौल आगरा का निरीक्षण किया गया मौके पर दो डुमो में मिश्रित दूध भंडारित पाया गया. संदेह के आधार पर अलग-अलग ड्रमों से मिश्रित दूध के नमूने संग्रहीत किये. जिन्हें जिलाधिकारी आगरा के प्रष्ठांकित आदेश के क्रम में त्वरित विश्लेषण हेतु आगरा प्रयोगशाला भेज दिया गया. जाँच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत अग्रिम विधिक कार्यवाही की जायेगी.
वहीं बूंदी के खराब लड्डू और उन्हें खाकर बीमार होने की शिकायत के आधार पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों रवीन्द्र सिंह परमार एवं कोमल सिंह द्वारा खंदारी चौराहा, मऊ रोड पर श्री बीकानेर स्वीट्स का निरीक्षण किया गया. मौके पर बूंदी लड्डू, बेसन, घी तथा पनीर का नमूना जाँच हेतु संग्रहीत किया गया. इसके साथ ही तहसील फतेहाबाद से वाहन से एक मिश्रित दूध का नमूना तथा ग्राम डॉक्टर का पुरा से एक क्रीम का नमूना संग्रहीत किया गया. इस प्रकार कुल 08 विधिक नमूने संग्रहीत किये गये. जाँच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत अग्रिम विधिक कार्यवाही की जायेगी.