आगरालीक्स…आगरा में मॉर्निंग वॉक पर निकले व्यापारी की चेन तोड़ ले गए बाइक सवार. जोनल पार्क में टहलने के लिए गए थे…
आगरा के ताजगंज एरिया में मॉर्निंग वॉक पर निकले व्यापारी की चेन बाइक सवार बदमाश तोड़ ले गए. अपने साथ हुई अचानक इस घटना से व्यापारी सकपका गए. सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस लुटेरों की तलाश में जुटी है.एकता पुलिस चौके पास विश्वकर्मापुरम में महेंद्र सिंह रहते हैं. महेंद्र सिंह आलू व्यापारी हैं. रोज की तरह शुक्रवार सुबह वह करीब सात बजे जोनल पार्क में टहलने के लिए गए हुए थे. मुख्य मार्ग पर टहल रहे थे कि तभी बाइक पर सवार दो युवक आए और उनके गले से झपट्टा मारकर चेन तोड़ ले गए. व्यापारी अपने साथ हुई इस घटना से सकपका गए लेकिन जब तक वह कुछ समझ पाते बदमाश वहां से भाग निकले. जानकारी पर मौेके पर अन्य लोग भी आ गए. सूचना पुलिस को दी गई तो पुलिस मौके पर पहुंची. सीसीटीवी में बाइक सवार लुटेरे नजर आएहैं. पुलिस का कहना है कि लुटेरों की तलाश की जा रही है. जल्द ही अरेस्ट किया जाएगा.