आगरालीक्स…Agra News: आगरा में मिनी गोल्फ क्लब, वाटर राइडिंग और भी बहुत कुछ, जानें कहां किया जा रहा विकसित। ( Agra News: Mini Golf Club develop in Agra Chaupati#Agra )
एडीए द्वारा आगरा चौपाटी को फूड एवं मनोरंजन हब बनाए जाने के प्लान का प्रस्तुतीकरण देखा। अवगत कराया गया कि आगरा चौपाटी में फूड कोर्ट के अलावा एक बहुत बड़ा एंटरटेनमेंट हब बनाया जा रहा है जिसमें विभिन्न प्रकार की इंडोर और आउटडोर एक्टिविटी के अलावा गो कार्टिंग, मिनी गोल्फ, जिपलाइन कोस्टर, वाटर राइडिंग, एंफीथियेटर (120 क्षमता का), किड्स टॉय ट्रेन आदि एक्टिविटी भी संचालित होंगी। इसके लिए एजेंसी से 5 साल के लिए अनुबंध हुआ है। वर्क ऑर्डर जारी हो चुका है, अगले सप्ताह से काम शुरू हो जाएगा।
शाहजहां पार्क
शाहजहां पार्क का निरीक्षण किया। अवगत कराया गया कि यहां प्राधिकरण द्वारा चिन्हित स्थल को संस्कृति वन के रूप में विकसित किया जा रहा है, जिसमें 22 छोटे स्मारकों का भी निर्माण कराया जाएगा जो दर्शनीय व आकर्षक होंगे। आयुक्त महोदय ने निर्देश दिए कि स्मारकों के निर्माण में आधार व ऊंचाई का ध्यान रखा जाए। मूल स्मारक की छवि का ही स्मारकों का निर्माण किया जाए।