आगरालीक्स… आगरा में खनन माफियाओं का दुस्साहस, पुलिस पर की फायरिंग, पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक घायल।
आगरा में खनन माफियाओं पर सख्ती का असर दिखाई नहीं दे रहा है। मंगलवार को इरादत नगर में बालू लेकर आ रहे ट्रैक्टर ट्रॉली चालकों को पुलिस ने रोका, ट्रैक्टर ट्रॉली चालक ने पुलिस पर फायरिंग कर दी।

एक घायल
पुलिस कर्मियों ने मोर्चा संभाल लिया। ट्रैक्ट्रर ट्रॉली चालकों पर पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, इसमें से मुरैना निवासी आकाश गुर्जर के पेट के नीचे के हिस्से में गोली लगने पर पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है।