आगरालीक्स…आगरा में ट्यूशन को निकली छात्रा को अगवा कर ले गए बाइक सवार तीन युवक. यहां इस हाल में मिली छात्रा
थाना अछनेरा क्षेत्र के तीन लड़के घर से ट्यूशन के लिए निकली कक्षा सात की छात्रा को बहला फुसलाकर बाइक पर बैठाकर ले गये. जब इसकी सूचना घरवालों को हुई तो उन्होंने तत्परता दिखाते हुये बच्ची को खोजना प्रारंभ किया. जिसके बाद लड़के डर की बजह से थाना सिकंदरा क्षेत्र में छोड़कर फरार हो गये. जब बच्ची अपने परिजनों से मिली तो उसने अपने साथ कुछ गलत होने की बात बताई. इसके बाद लड़की की मां ने थाना अछनेरा में उक्त घटना के संदर्भ में तीन लड़को के खिलाफ नामजद तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है. जानिए क्या है पूरा मामलाथाना अछनेरा के एक गांव में सातवीं की छात्रा रहती है. शुक्रवार को वह दोपहर को ट्यूशन जाने के लिए गांव से निकली कि तभी गांव के तीन युवक उसे जबरन अगवा कर बाइक से ले गए आरोपियों ने उसके साथ छेड़खानी की. छात्रा के शोर मचाने पर युवक शाम को सिकंदरा क्षेत्र में उसे छोड़कर भाग निकले. पीड़िता की मां ने बताया कि बेटी जब ट्यूशन वापस नहीं लौटी तो शिक्षक के पास जाकर पता किया. शिक्षक ने बताया कि छात्रा ट्यूशन नहीं आई. इसके बाद पुलिस को सूचना दी. शाम को एक राहगीर के जरिए बेटी ने फोन करके खुद के सिकंदरा क्षेत्र में होने की जानकारी दी. इधर मामले के बाद पुलिस ने बाइक बरामद कर ली है. तीनों युवक फरार हैं. घटना के बाद से छात्रा दहशत में है. आरोपियों के नाम अंकित, सोनू और संजय बताया गया है.