आगरालीक्स….. आगरा में गायब हुआ कक्षा आठ का छात्र 40 घंटे बाद घर लौटा, चौंकाने वाला मामला, आप भी खबर पढ़ लें, बच्चों को लेकर बेहद सतर्क रहें.
आगरा के घटिया आजम खां, हरीपर्वत के रहने वाले राहुल जैसवाल का 14 साल का बेटा सुमुख कक्षा आठ में पढ़ता है। मंगलवार शाम को सुमुख घर से गायब हो गया था, परिजनों ने तलाश की लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।

40 घंटे बाद लौटा सुमुख
सुमुख गुरुवार को घर लौट आया, 40 घंटे बाद घर लौटे सुमुख को देख परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। सुमुख से परिजनों ने पूछताछ की, उसने जो बताया उसे सुन परिजनों के भी होश उड़ गए।
मोबाइल गेम से रोकने पर घर से चला गया था सुमुख
सुमुख ने परिजनों को बताया कि मंगलवार को वह मोबाइल गेम खेल रहा था। मां ने टयूशन जाने के लिए कहा, सुमुख ने मना कर दिया। उसकी डांट लगा दी, टयूटर से भी शिकायत कर दी। इससे सुमुख नाराज हो गया। वह टयूशन जाने की बजाय गुरु द्वारा गुरु का ताल पर पहुंचा। वहां से बस में बैठ गया और व्रंदावन पहुंच गया। एक रात सड़क पर ही सोया, उसके पास जो पैसे थे वह खत्म हो गए। इस पर वह वापस घर आ गया।