आगरालीक्स… आगरा में इंटाग्राम पर मैसेज भेज युवक ने युवती से दोस्ती की, युवती के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। मुकदमा दर्ज किया गया है।
आगरा की युवती ने मोनू और उसके मामा पर आरोप लगाए हैं कि इंटाग्राम पर मैसेज भेज कर दोस्ती का दबाव बनाया। दोस्ती नहीं की तो कॉल करने लगा और कहा कि मित्रता पूर्ण बात करेंगे। वीडियो कॉल की। इसके बाद उसने फोटो और वीडियो युवती के परिजनों को भेजने की धमकी दी।

सोने की अंगूठी और रुपये ले लिए
युवती का आरोप है कि मोनू और उसके मामा ने उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया, उससे सोने की अंगूठी और कुछ रुपये भी ले लिए। इसका विरोध करने पर युवती को भददी गाली देने लगे, रास्ते में जाते समय छेड़छाड़ की। इस मामले में थाना इरादतनगर में मोनू और उसके मामला के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।