आगरालीक्स ….आगरा में शादी समारोह से सात साल का बच्चा गायब, पुलिस की सतर्कता से दो घंटे में मिला बालक।

सैंया के नगला देवी सिंह की रहने वाली कमलेश अपने सात साल के बेटे को लेकर थाना शाहगंज क्षेत्र में शादी में आई थी। बालक शादी समारोह से अकेले पैदल ही पैदल निकल गया और मलपुरा तक पहुंच गया, थक जाने के कारण वह डिवाइडर पर सो गया। उधर, शादी समारोह से बालक गायब होने पर परिजनों ने तलाश शुरू कर दी।
पुलिस की सतर्कता से मिला बालक
मलपुरा पुलिस आगरा जगनेर रोड पर गश्त कर रही थी, उन्हें डिवाइडर पर एक बालक सोते हुए मिला। उसने सिर के नीचे जूते रख लिए थे, पुलिस ने उससे पूछताछ की, वह अपना नाम नहीं बता पाया लेकिन माता पिता का नाम बता दिया।
सर्किल के थाने और 112 नंबर पर दी सूचना दो घंटे में मिले परिजन
बालक मिलने पर थाने पर मैसेज और बालक के फोटो भेजे गए, 112 नंबर को भी सूचना दी गई। उधर, बालक के माता पिता शाहगंज थाने पहुंच गए तब तक मैसेज आ चुका था। उन्होंने परिजनों को फोटो दिखाए, मलपुरा थाने में पुलिस उन्हें लेकर पहुंची, यहां मां कमलेश के अपने बेटे को देखकर खुशी के आंसू निकलने लगे।