आगरालीक्स ….आगरा से लापता हुई यूटयूबर छात्रा ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो अपलोड किए हैं। छात्रा की स्कूटी आगरा कैंट पर मिली थी, पुलिस तलाश में जुटी हुई है।

आगरा के शाहगंज क्षेत्र की रहने वाली बीए की छात्रा यूटयूब पर अपने वीडियो डालती है। वह एक कंपनी के लिए भी काम करती थी, पिछले दिनों वह घर से स्कूटी से काॅलेज जाने के लिए निकली। शाम तक छात्रा नहीं मिली तो परिजनों ने तलाश शुरू की। पुलिस भी जांच में जुट गई, युवती की स्कूटी आगरा कैंट स्टेशन पर खड़ी मिली थी और युवती वंदे भारत से आगरा से दिल्ली पहुंचने के बाद हैदराबाद पहुंच गई थी।
इंस्टाग्राम पर वीडियो किए अपलोड
छात्रा ने अपने इंस्टाग्राम पर दो वीडियो अपलोड किए हैं। इसमें छात्रा कह रही है कि वह ठीक है और जल्द घर वापस आ जाएगी। छात्रा के साथ युवक भी है, वह युवक कौन है इसकी पुलिस तलाश कर रही है। छात्रा की लाॅकेशन तेलंगाना मिली है लेकिन बार बार छात्रा की लाॅकेशन बदल रही है।