आगरालीक्स…आगरा के रहने वाले और जम्मू में पोस्टेड सीआरपीएफ जवान 26 मई को अचानक हुए लापता. दिल्ली में इस हाल में मिले कि देखते ही रो पड़े घरवाले…
आगरा के थाना शाहगंज क्षेत्र के रहने वाले और जम्मू के उधमपुर में पोस्टेड सीआरपीएफ जवान 26 मई से लापता थे. 7 दिन बाद उनको दिल्ली के मुखर्जी नगर में तलाशा गया है. यहां उनकी हालत काफी खराब मिली और बीमार दिखे. अवसाद के कारण वो कुछ बता भी नहीं पा रहे हैं. परिजन उनकी हालत देखकर रोने लगे. जानकारी की जा रही है कि वो दिल्ली कैसे पहुंचे और उनकी कंडीशन ऐसे कैसे हो गई. शाहगंज स्थित घर में उनकी देखभाल और इलाज चल रहा है.ये है पूरा मामला
शाहगंज के मुरली विहार में सीआरपीएफ जवान अभिषेक शर्मा परिवार के साथ रहते हैं. अभिषेक जम्मू कैम्प में थे. उनकी मां कमलेश ने बताया कि 25 मई को अभिषेक से आखिरी बार बात हुई थी. इसके बाद उनसे कॉन्टैक्ट नहीं हुआ. दोस्तों आदि से पता भी किया लेकिन कोई जानकारी न होने पर परिजन उन्हें खोजने के लिए उधमपुर कैंप में भी गए. यहां भी कोई जानकारी नहीं हुई. 30 मई को एक दोस्त का फोन आया जिसने अभिषेक का फोन आने की जानकारी दी. इसके बाद परिजन थाने गए और पुलिस ने उस मोबाइल नंबर की डिटेल निकाली.
पुलिस ने नंबर को तलाश तो वह दिल्ली के मयूर विहार के एक ठेले वाले का निकला. अगले दिन परिजन दिल्ली पहुंच गए तो यहां ठेले वाले ने बताया कि एक राहगीर ने उनके मोबाइल से बात की थी. वह बेहाल था. इसके बाद परिजनों ने दिल्ली पुलिस की मदद से आसपास के सीसीटीवी चेक किए तो कई जगह अभिषेक पैदल सड़कों पर घूमते नजर आए. इसके बाद मुखर्जी नगर में वह बीमारी हालत में मिले. परिजनों का कहना है कि अभिषेक अवसाद में मिले. वह ये तक नहीं ता पा रहे हैं कि वह दिल्ली कैसे पहुंचे. परिजन उन्हें आगरा शाहगंज अपने घर ले आए जहांउनका इलाज चल रहा है.