आगरालीक्स…आगरा में ताजमहल सुबह 10 बजे तक रहेगा फ्री. 7 जून को पर्यटक ताजमहल का फ्री में कर सकते हैं दीदार…
बकरीद पर ताजमहल की शाही मस्जिद में नमाज पढ़ी जाती है। इसके चलते ताजमहल में सुबह सात से 10 बजे तक नमाज के लिए प्रवेश निशुल्क रहेगा। इस दौरान ताजमहल पश्विमी और पूर्वी गेट की टिकट विंडो बंद रहेंगी।10 बजे के बाद लगेगी टिकट
सुबह सात से नौ बजे तक नमाज पढ़ी जाएगी, इस दौरान प्रवेश निशुल्क रहेगा। नौ बजे के बाद ताजमहल के पूर्वी और पश्चिमी गेट की विंडो खोल दी जाएगी और टिकट लेकर ही प्रवेश कर सकेंगे।