आगरालीक्स…आगरा में विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल की मां का निधन, नेत्रदान करा पेश की नजीर. दो लोगों को मिलेगी रोशनी. …दोपहर में हुई अंत्येष्टि
आगरा की उत्तर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल की मां मायादेवी खंडेलवाल का शुक्रवार सुबह निधन हो गया. वह 92 वर्ष की थीं. इनके निधन के बाद नेत्रदान कराया गया जिससे कि दो लोगों को रोशनी मिलेंगी. इसके बाद दोपहर को उनकी अंत्येष्टि ताजगंज मोक्षधाम पर हुई. छोटे पुत्र अल्पेश खंडेलवाल ने उन्हें मुखाग्नि दी. विधायक की मां के निधन से भैंरों बाजार के प्रतिष्ठान भी बंद रहे और शोक जताया गया.