Tuesday , 28 July 2026
Home बिगलीक्स Ahmedabad Plane Crash: These stories will make you cry
बिगलीक्स

Ahmedabad Plane Crash: These stories will make you cry

592

आगरालीक्स..प्लेन क्रैश की ये कहानियां आपको रुला देंगी…डॉक्टर परिवार की आखिरी सेल्फी, मंगेतर के साथ ली आखिरी सांस. चार महीने पहले शादी हुई पति—पत्नी की मौत तो जुड़वां बच्चों और सात महीने की प्रेग्नेंट की भी गई जान

अहमदाबाद में गुरुवार दोपहर को एयर इंडिया का विमान क्रैश हो गया. इस विमान में 12 क्रू मेंबर सहित 242 लोग सवार थे. हादसे में 241 लोग मारे गए जिनमें 169 भारतीय, 52 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक था. हादसे में सिर्फ एक व्यक्ति रमेश विश्वास ही जिंदा बचे हैं वो भी चमत्कारिक ढंग से. उन्हें खुद विश्वास नहीं है कि वो जिंदा हैं. इस हादसे ने कई लोगों के सपनों को तोड़ दिया तो कईयों की जिंदगी में आजीवन का गम दे दिया हैं..जानिए वो कहानियां

डॉक्टर दंपत्ति और तीन बच्चों की मौत
राजस्थान के बांसवाड़ा के डॉक्टर दंपत्ति डॉ. कोमी व्यास और डॉ. प्रतीक जोशी अपने तीन बच्चों प्रद्युत, मिराया और नकुल के साथ विमान में बैठे थे. सभी लोग लंदन शिफ्ट करने जा रहे थे. परिवार ने विमान में अपनी एक सेल्फी भी ली जिसमें सभी लोग शामिल थे लेकिन ये सेल्फी इनके जीवन की आखिरी सेल्फी हो गई.

4 महीने पहले हुई शादी, पति से मिलने जा रही थी लंदन
राजस्थान के बालोतरा जिले की रहने वाली खुशबू कंवर अपने पति से मिलने के लिए लंदन जा रही थीं. उनके पति वहां डॉक्टर हैं. खुशबू की शादी चार महीने पहले ही हुई थी. उनका एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें वह अपने घर से एयरपोर्टके लिए रवाना होते हुए सभी से मिल रही हैं और भावुक नजर आ रही हैं.

लंदन घूमने जा रहे थे भाई बहन
उदयपुर के मार्बल व्यवसायी संजीव मोदी का बेटा शुभ अपनी बहन शगुन के साथ प्लेन में सवार थे. वे लंदन घूमने जा रहे थे. भाई बहन एमबीए करने के बाद पिता का बिजनेस संभाल रहे थे. लेकिन प्लेन हादसे में दोनों की मौत हो गई.

7 महीने की गर्भवती थी जीनल, पति के साथ जा रही थी
अहमदाबाद जिले के केलिया वासना गांव के रहने वाले वैभव पटेल अपनी पतनी जीनल के साथ लंदन जा रहे थे. वैभव करीब तीन साल से लंदन में ही रह रहे थे. 30 मई को परिवार की एक शादी में शामिल होने के लिए दोनों अहमदाबाद आए थे. जीनल पटेल सात महीने की गर्भवती थीं और शादी की रस्में पूरी करने के बाद दोनों लंदन लौट रहे थे.

पत्नी के साथ जा रहे थे लंदन
गुजरात के गांधी नगर में रहने वाले गौरव ब्रहृमभट्ट लंदन की एक दवा कंपनी में जॉब करते थे. गौरव पत्नी कल्याणी के साथ लंदन जा रहे थे, लेकिन हादसे का शिकार हो गए. इनके दो बच्चे 16 साल की बेटी और 12 साल का बेटा है जो कि अहमदाबाद में ही रहकर पढ़ाई कर रहे हैं. गौरव तीन बहनों के इकलौते भाई थे.

मंगेतर के साथ ली आखिरी सांस
गुजरात के गढडा तालुका के अडतला गांव में रहने वाले हार्दिक देवराजभाई लंदन में अमेजन में जॉब करते थे. वो दो सालों से लंदन में रह रहे थे. लंदन में ही रहने वाली विभूति से उनकी एक महीने पहले ही सगाई हुई थी. सगाई के लिए दोनों गांव आए थे और गुरुवार को दोनों लंदन वापस लौट रहे थे.

पत्नी के अंतिम संस्कार की रस्में करने आए थे भारत
मूल रूप से सूरत के रहने वाले अर्जुन पटोलिया अपनी पत्नी और दो बेटियों के साथ 2009 से लंदन में रहे रहे थे. वे लंदन में एक की चेन कंपनी में काम करते थे. पिछले ीन सालों से उनकी पत्नी भारती सर्वाइकल कैंसर से पीड़ित थीं और बीती 23 मई को भारती की मौत हुई थी. उनका अंतिम संस्कार लंदन में ही किया गया था लेकिन अर्जुन पत्नी के अंतिम संस्कार के बाद भारत भी रस्में पूरी करने आए थे.

चार महीने पहले हुई थी शादी
गुजरात के बनासकांठा​ जिले के थाराव गांव में रहने वाले कमलेशभाई चौधरी पत्नी धापूबेन के साथ लंदन जा रहे थे. कमलेश ब्रिटेन में ही जॉब करते थे और शादी के लिए पिछले पांच महीनों से गांव में थे. दोनों की शादी को चार महीने ही हुए थे और अब पति—पत्नी ब्रिटेन जा रहे थे.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News Live: Woman dead body found in House in Agra

आगरालीक्स आगरा में घर में महिला का शव मिला है, बाहर लगा...

बिगलीक्स

Agra News Live: Three arrested in theft in two shops of Akhilesh Tower Agra

आगरालीक्स… वीडियो देखें आगरा में दोस्त को युवती को साथ लेकर भागने...

बिगलीक्स

Agra News Live: Company Former GM surrender in court, Send to Jail

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में कंपनी में इंजीनियर ​युवती से छेड़छाड़ के मामले...

बिगलीक्स

Agra News Live: 19 year old woman takes fatal step after being scolded for excessive mobile phone use, dies.

आगरालीक्स…. आगरा में युवती को मोबाइल का ज्यादा इस्तेमाल करने पर डांट...

error: Content is protected !!