आगरालीक्स…आगरा में सावन का लगेगा स्पेशल मेला. इसमें मम्मी करेंगी खरीदारी और बच्चे झूलेंगे अपना पसंदीदा झूला…8 हज़ार बच्चे जानेंगे हरियाली तीज, रक्षाबंधन का महत्व और सीखेंगे राखी बनाना…
फ़ेडरेशन ऑफ़ प्राइमरी एंड प्री प्राइमरी स्कूल्स एसोसिएशन की ओर से पहली बार एक दिवसीय मोम डे आउट सावन मेला का आयोजन होने जा रहा है। बुधवार को कमला नगर स्थित बीकानेर रेस्टोरेंट पर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने ब्लॉसम संस्था के सहयोग से कार्यक्रम का पोस्टर विमोचन किया। अध्यक्ष अभिषक गुप्ता ने बताया कि घरेलू उद्योग में लगी हुई महिलाओं को प्रोत्साहन देने के लिए मोम डे आउट सावन मेला का आयोजन चार अगस्त को विजय नगर स्थित स्पोर्ट्स बज परिसर में किया जा रहा है जिसमे मम्मियों के लिए थाल सज्जा, मेहंदी, तीज क्वीन प्रतियोगिता और लक्की ड्रा का आयोजन किया जा रहा है। बच्चो को कार्यशाला में हरियाली तीज, रक्षाबंधन के महत्त्व के साथ राखी बनाना सुमन फौजदार और शेल सिंह सिखाएंगी।
महासचिव मयंक दुआ ने बताया कि सावन मेले में आगरा शहर के करीब 60 प्राइमरी स्कूलों के लगभग 8 हज़ार बच्चे अपनी माताओ के साथ सावन मेले शिरकत करेंगे। जिसमे छोटे बच्चो को सावन के परम्परागत त्यौहार हरियाली तीज और रक्षाबंधन के महत्व को झूले, राखी, घेवर और प्रतियोगिताओ से समझाया जायेगा। मेले का उद्घाटन महापौर हेमलता दिवाकर, समाजसेवी मधु बघेल और प्रीति उपाध्याय करेंगी।
मेला संयोजक मोहिनी अग्रवाल ने बताया कि महिलाओ की सावन की खरीदारी के लिए हस्तनिर्मित राखी, मोमबत्तियां, साबुन, इमिटेशन आभूषण, डिजायनर परिधान, ठाकुर जी की पोशाक, बच्चो के लिए क्रेओन्स रंग, चॉकलेट और खिलोने की स्टॉल्स अभिवावको द्वारा लगायी जा रही है। मेले में समस्त आगरा के लिए प्रवेश निःशुल्क है। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष विवेक गर्ग, शैल सिंह, मयंक अग्रवाल, रौनक अग्रवाल, यामिनी गुप्ता, सुरभि दुआ, सामिर हसनैन, मोहित गर्ग आदि मौजूद रहे।