आगरालीक्स…आगरा में ताजमहल देखने आई रशियन पर्यटक पर बंदर ने किया अटैक. हाथ में काट खाया…
आगरा में ताजमहल देखने आए एक रशियन पर्यटक पर बंदर ने हमला बोल दिया. बंदर ने पर्यटक के हाथ में काट खा लिया. रशियन पर्यटक इसके बाद जिला अस्पताल पहुंची जहां प्राथमिक उपचार दिकया गया और एंटी रेबीज वैक्सीन भी लगाई गई. जिसके बाद पर्यटक यहां से चली गई.
रूस से एक महिला पर्यटक ताजमहल देखने के लिए आगरा आई हुई थी लेकिन यहां एक बंदर ने उस पर हमला बोल दिया और झपट्टा मारकर उसके हाथ में काट खा लिया. पर्यटक आगरा के जिला अस्पताल पहुंची जहां उसे प्राथमिक उपचार दिया गया और फिर इसके बाद एंटी रेबीज वैक्सीन लगाई गई. बता दें कि आगरा में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है जिसके कारण वह आक्रामक हो रहे हैं. हालांकि ताजमहल देखने आने वाले पर्यटकों पर बंदरों का यह हमला कोई नया नहीं है. इसी साल कई देशी विदेशी पर्यटकों पर बंदर हमला कर चुके हैं और उन्हें काट खा चुके हैं.