आगरालीक्स ….Agra News: आगरा के आंबेडकर विवि में बेटों से ज्यादा बेटियों को स्नातक की डिग्री मिलेगी, उच्च शिक्षा प्राप्त करने में बेटों से आगे निकली बेटियां। ( Agra News: More Girl student get UG Degree in DBRAU, Agra 91st Convocation#Agra)
विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह 20 अगस्त को है। विश्वविद्यालय से सत्र 2025 26 में स्नातक करने वालों में छात्राओं की संख्या छात्रों से अधिक है। वहीं, परास्नातक में छात्राओं की संख्या छात्रों से अधिक है। दीक्षांत समारोहसमारोह में स्नातक के 57519 को डिग्री दी जाएंगी। समारोह में प्रोफेशनल पाठ्यक्रम, परास्नातक के साथ ही आवासीय संस्थान के छात्र छात्राएं शामिल होंगे। कुलपति प्रो. आशु रानी ने बताया कि स्नातक करने वालों के साथ ही पदक प्राप्त करने वालों में भी छात्राओं की संख्या छात्रों से अधिक है। छात्राओं को पढ़ने का मौका मिल रहा है तो वे छात्रों से आगे भी निकल रही हैं।
स्नातक - 57519, छात्र 27600, छात्राएं 29919
प्रोफेशनल पाठ्यक्रम - 14306, छात्र 7909, छात्राएं 6397
परास्नातक- 9282, छात्र 2919, छात्राएं 6363
दीक्षा समारोह में दिए जाएंगे पदक- 117
56- छात्राओं को मिलेंगे पदक
21- छात्रों को मिलेंगे पदक