आगरालीक्स…तीन दिन से छुट्टी क्या थी, आज सोमवार को बैनामा कराने वालों की लाइन लग गई.. जानिए एक ही दिन में कितनी हो गईं आज रजिस्ट्री
महानवमी, दशहरा और फिर रविवार…तीन दिन की छुट्टी के बाद आज सोमवार को सभी विभाग खुले लेकिन तहसीलों में तो मानों हर कोई पहुंच रहा हो. तीन दिन से रजिस्ट्री नहीं हुई तो आज सुबह से ही बैनामा कराने वालों की भीड़ लग गई. सोमवार को बड़ी संख्या में बैनामा कराने वाले तहसीलों में पहंचे. आगरा के 10 बैनामा कार्यालयों में आज 450 से अधिक बैनामा हुए हैं.
सदर तहसील में हुए 350 बैनामे
सोमवार को 450 से अधिक बैनामा हुए जिनसे निबंधन विभाग को साढ़े पांच करोड़ से अधिक का राजस्व प्राप्त हुआ. वहीं तहसील सदर स्थित निबंधन कार्यालय में 305 बैनामा किए गए जिनसे चार करोड़ का राजस्व मिला है.