आगरालीक्स…आगरा में अक्षय तृतीया पर एक हजार से अधिक शादियां. अबूझ मुहूर्त पर जमकर बजेंगे बैंड बाजा बारात. मैरिज होम और होटल्स बुक….
आगरा में अक्षय तृतीया पर एक हजार से अधिक शादियां हैं. अक्षय तृतीया पर अबूझ मुहूर्त हैं, ऐसे में आगरा में जमकर बैंड बाजा बारात होंगे. इधर शादियों को लेकर शहर के छोटे से छोटे और बड़े से बड़े फार्म हाउस, मैरिज होम और होटल्स तक बुक हैं.30 अप्रैल को अक्षय तृतीया पर बाजार में भी रौनक में चार चांद लग गए हैं. सराफा कारोबार के साथ ही कपड़ा मार्केट भी इस समय गुलजार है. मैरिज होम और होटल बुक हो चुके हैं. कारोबारियों की मानें तो अक्षय तृतीया पर ही करोडों का कारोबार की उम्मीद है. एक तरह से देखा जाए तो सहालग के सीजन में अक्षय तृतीया का अबूझ सहालग नई जान फूंकेगा. इस दिन अन्य विवाहों के साथ ही कई सामूहिक विवाह समारोहों की भी जानकारी है.