आगरालीक्स…अक्षय तृतीया पर बांकेबिहारी मंदिर में चरण दर्शन को उमड़ सकती है श्रद्धालुओं की भीड़. पुलिस प्रशासन ने परखे इंतजाम, गाइडलाइन जारी. ट्रैफिक प्लान भी किए तैयार…
वृंदावन के श्री ठाकुर बांकेबिहारी जी की महिमा अपरम्पार है और देश के कोने—कोने से हजारों श्रद्धालु अपने आराध्य के दर्शन करने के लिए यहां आते हैं लेकिन किसी खास अवसर पर यहां श्रद्धालुओं का रेला उमड़ पड़ता है. 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया है और इस दिन भगवान के चरण दर्शन के लिएदेश विदेश से काफी संख्या में श्रद्धालु वृंदावन आ सकते हैं. इसको ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन ने प्लान तैयार किया है. अधिकारियों ने इंतजामों को परखा और गाइडलाइन के साथ ट्रैफिक प्लान भी तैयार किया है.सोमवार को डीएम चंद्रप्रकाश और एसएसपी श्लोक कुमाार ने मंदिर के सेवायतों के साथ मोहन बाग में बैठक की. इसमें सुचारू दर्शन और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने पर चर्चा हुई. बैठक के बाद डीएम और एसएसपी ने अन्य अधिकारियों के साथ मंदिर क्षेत्र का पैदल भ्रमण किया और तैयारियों का जायजा लिया. एसएसपी ने जानकारी दी कि मंदिर े आसपास के क्षेत्र को तीन जोन और नो सेक्टरों में विभाजित किया गया है.पुलिस बल के अलावा रेंज और जोन स्तर से अतिरिक्त फोर्स और पीएसी तैयान की गई है. इसके अलावा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए ट्रैफिक प्लान भी तैयार किया गया है.