Tuesday , 21 April 2026
Home आगरा Agra News: More than six lakh promises were heard in the National Lok Adalat in Agra today…#agranews
आगरा

Agra News: More than six lakh promises were heard in the National Lok Adalat in Agra today…#agranews

86

आगरालीक्स…आगरा में आज राष्ट्रीय लोक अदालत में छह लाख से अधिक वादे सुने गए. सुबह से ही लगी रही लोगों की भीड़

आगरा की आज जिला कोर्ट सहित सभी तहसीलों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया. दीवानी में सुबह से ही लोगों की फीड़ लगी रही. फाइनेंस कंपनियों सहित विभिन्न विभागों के काउंटरों पर वाद निस्तारण की प्रकिया चलती रही. आगरा में आज 06 लाख से अधिक वाद सुनवाई के लिए चिन्हित किए गए. जिला जज विवेक संगल द्वारा मां सरस्वती की तस्वीर पर दीप प्रज्वलन व फीता काट कर इसका शुभारंभ किया गया. सुबह से ही राष्ट्रीय लोग अदालत में, वादी, प्रतिवादियों बड़ी संख्या में उपस्थिति लगी रही. विभिन्न बैंकों से संबंधित मामलों के निस्तारण हेतु अलग काउंटर की व्यवस्था की गई थी. जिला जज विवेक संगल ने प्रत्येक काउंटर पर जा कर अधिक से अधिक बाद निस्तारण करने के दिए दिशा निर्देश.

उ0 प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया है. इसमें आपराधिक शमनीय वाद, धारा 138 पराक्रम्य लिखत अधिनियम, प्री-लिटिगेशन बैंक वसूली वादों, मोटर दुर्घटना प्रतिकर याचिकाएं, पारिवारिक वादों, श्रम वादों, भूमि अधिग्रहण वादों, राजस्व वाद, भारतीय उत्तराधिकार, एवं जल आदि से सम्बन्धित वादों का निस्तारण अधिक से अधिक संख्या में सुलह समझौते के आधार पर किए गए.

लोक अदालत का उद्घाटन जिला जज विवेक संगल ने किया। उन्होंने मां सरस्वती के चित्र के आगे दीप प्रज्वलन किया। इसके बाद वह राष्ट्रीय लोक अदालत में लगे विभिन्न विभागों के काउंटरों का जायजा लेने गए। उन्होंने अधिक से अधिक वादों का निस्तारण करने के आदेश दिए। इस दौरान उन्हें बुके भेंटकर विभागीय और बैंक अधिकारियों ने स्वागत किया। लोक अदालत के लिए 6 लाख से अधिक वाद चिह्नित किए गए हैं। विवादों के निस्तारण के लिए बैंकों ने अलग-अलग काउंटर लगाए हैं।

इन वादों का हो रहा निस्तारण
राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के आदेश पर यहां लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमें आपराधिक शमनीय वाद, धारा 138 पराक्रम्य लिखत अधिनियम, प्री-लिटिगेशन बैंक वसूली वादों, मोटर दुर्घटना प्रतिकर याचिकाएं, पारिवारिक वादों, श्रम वादों, भूमि अधिग्रहण वादों, राजस्व वाद, भारतीय उत्तराधिकार, जल आदि से सम्बन्धित वादों का निस्तारण सुलह समझौते के आधार पर किया जाना है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: A car lost control and collided with an auto-rickshaw, woman died

आगरालीक्स…दर्दनाक, आगरा में तेज रफ्तार कार का पहिया निकला, कार अनियंत्रित होकर...

आगरा

Agra Live News: Activity on “Presentation on Punjab” held at Bachpan and Academic Heights Public School, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बचपन और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में हुई “प्रेजेंटेशन ऑन...

आगरा

Agra Live News: Lord Jagannatha adorned with sandalwood print on Akshaya Tritiya in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अक्षय तृतिया पर चंदन छापे की पोशाक से श्रंगारित हुए...

आगरा

Agra Live News: ‘Women Power Worship’ held at SN, Agra..#agranews

आगरालीक्स…आगरा के एसएन में हुआ ‘नारी शक्ति वंदन’. प्राचार्य ने कहा—मेडिकल कॉलेज...

error: Content is protected !!