आगरालीक्स…आगरा में चार ऐसे लोग पकड़े गए हैं जिन्होंने नकली गोल्ड जमा करके बैंकों से लोन ले लिया. ऐसा नकली सोना, जिसे कोई सुनार भी असानी से न पहचान पाए..
आगरा में बैंकों में नकली सोना रखकर लोन लेने वाले 4 बदमाशों को पुलिस ने अरस्ट किया है. इन लोगों ने नकली गोल्ड के जरिए मुथुट फिनकोप सहित कई बैंकों से लोन लिए हैं. थाना कमला नगर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर इनको हाइवे से अरेस्ट किया है.

पकड़े गए बदमाशों में लाला लावानी, अरविंद चौधरी, राजकुमार छुड़ेजा उर्फ राजू, वीरेंद्र गिडवानी उर्फ वीरू हैं. इनके दो अन्य साथी भी हैं जो इन्हें विशेष प्रकार के नकली सोना बनाने के लिए जेवर बनाकर देते हैं. ये लोग इस तहर का नकली सोना बनाते थे कि उसे पहचानना किसी सुरान के लिए भी आसान नहीं था. बैंकों में नकली गोल्ड जमा कराकरे इन्होंने लाखों रुपये का लोन ले लिया और मुनाफा भी कमाया है.
दरअसल मुथुट फिनकोप लिमिटेड कमला नगर ब्रांच के प्रबंधक रवि यादव ने मामले में केस दर्ज कराया था. उन्होंने बताया कि लाला लावानी द्वारा दो सितंबर 2022 को 43 ग्राम सोना रखकर 1.40 लाख रुपये का लोन लिया गया था. बैंक की आडिट पार्टी द्वारा चेक करने पर सोना नकली पाया गया.