आगरालीक्स ….आगरा का मौसम बदल रहा है, ऐसे में बच्चों की सेहत का भी ध्यान रखे, स्कूल भी खुल गए हैं।

जनवरी से लेकर मार्च तक कई बार मौसम बदला। अप्रैल में अब तेज धूप निकले लगी है। सुबह सुबह बच्चे स्कूल जा रहे हैं। इस मौसम में बच्चे की सेहत का विशेष ध्यान रखें। एसएन के बाल रोग विशेषज्ञ डाॅ. नीरज यादव का कहना है कि बच्चों को नाश्ता कराने के बाद ही स्कूल के लिए भेजे। खाली पेट स्कूल न भेजे।
पानी का सेवन खूब कराएं, ठंडे पेय पदार्थ से बचे
इस मौसम में बच्चों को पानी खूब पीने दें, अभी कुछ दिर ठंडे पेय पदार्थों के सेवन से बच्चों को बचाएं। गर्मी से आने के बाद ठंडे पेय पदार्थ का सेवन करने से सर्दी जुकाम और बुखार की समस्या हो सकती है।