आगरालीक्स….. आगरा में मच्छरों का प्रकोप है लेकिन राहत है कि ये मच्छर बीमारी नहीं फैला रहे हैं। डेंगू और मलेरिया के केस अभी नहीं आ रहे हैं।

आगरा में मच्छरों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। रात में घर के बाहर और घर के अंदर मच्छरों के भिनिन भिनिन से लोग परेशान हैं। मच्छर लोगों को काट रहे हैं, इन मच्छरों पर मास्क्यूटो क्वाइल का भी कोई असर नहीं पड़ रहा है।
डेंगू और मलेरिया के केस नहीं
मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है लेकिन आगरा में इस साल अभी तक डेंगू और मलेरिया का कोई केस नहीं मिला है। जिला मलेरिया अधिकारी नीरज कुमार का कहना है कि अभी तक डेंगू और मलेरिया का केस नहीं है। मच्छरों से बचाव करें।