आगरालीक्स…आगरा में आंधी तूफान से गिरे मकानों के मलबे में दबकर घायल हुए लोगों से मिलने पहुंचे सांसद. फसलों के नुकसान पर किसानों को शीघ्र मुआवजा देने को भी कहा…
फतेहपुर सीकरी के ग्राम मई बुर्ज, देवनारी, सिकरौदा, हंसपुरा, दुलारा, ओलेण्डा सहित आसपास के गांवों में हाल ही में हुई ओलावृष्टि और तेज बारिश ने भारी तबाही मचाई है। खेतों में खड़ी गेहूं और सब्जियों की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई है, जिससे किसानों के सामने आजीविका का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। ओलावृष्टि के दौरान ग्राम मई बुर्ज में दो मकान गिरने से 9 लोग घायल हो गए, जबकि नगला धीरू में टीन गिरने से एक महिला घायल हो गई। वहीं सिकरौदा में भी एक किसान परिवार के मकान की दीवार गिर गई, जिससे नुकसान हुआ है।
घटना की जानकारी मिलते ही फतेहपुर सीकरी के सांसद राजकुमार चाहर शनिवार को आगरा स्थित एस.एन. मेडिकल कॉलेज में पहुंचे। उन्होंने घायलों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना,आर्थिक सहयोग किया और चिकित्सकों को बेहतर इलाज के निर्देश दिए। वही सांसद चाहर ने किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए आगरा के मंडलायुक्त नागेंद्र कुमार से भी मुलाकात की। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में किसानों की फसल का लगभग 100 प्रतिशत नुकसान हुआ है, ऐसे में प्रभावित किसानों को शीघ्र मुआवजा दिया जाए। मंडलायुक्त नागेंद्र कुमार ने बताया प्रभावित किसानों के आकलन के लिए टीमें गई हुई। सभी प्रभावित किसानों को जल्द से जल्द फसल नुकसान का मुआवजा दिलाया जाएगा। साथ ही घायल परिवारों को मकान पुनर्निर्माण और उपचार के लिए हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। इस दौरान एस. एन कॉलेज प्रधानाचार्ज डॉ. प्रशांत गुप्ता, सोनू चौधरी,शैलू जादौन, राजीव जैन, कप्तान सिंह वर्मा, सतेंद्र यादव,वीरेंद्र सिंह आदि।