Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Agra News: Music queen Lata Mangeshkar remembered on her birthday in Agra
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Music queen Lata Mangeshkar remembered on her birthday in Agra

177

आगरालीक्स…तुम मुझे यूं भुला न पाओगे…कुछ आगरा में इस अंदाज के साथ सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर को जन्मदिवस पर किया गया याद.

आगरा। जब कभी भी सुनोगे गीत मेरे, संग संग तुम भी गुनगुनाओगे…। यह फिल्मी गीत तब हकीकत बन गया जब हमारी लता दीदी कार्यक्रम के दौरान गायकों के साथ हर दर्शक स्वर मिलाता नजर आया। उप्र संगीत नाट्य अकादमी द्वारा भारत का गौरव लगा मंगेशकर के जन्मदिवस की पूर्व बेला पर इंडियन बाई नेचर रेस्टोरेंट में संगीतमय शाम का आयोजन किया गया। जहां लता दीदी के कुछ गीतों ने दर्शकों की पलकों को भिगो दिया तो कुछ ने चेहरे पर मुस्कुराहट बिखेर दी।
कार्यक्रम का शुभारम्भ मां सरस्वती व लता दीदी के चित्र के समक्ष मुख्य अतिथि पूरन डावर, कार्यक्रम संयोजक व अकादमी के सदस्य रंजीत सामा, नवल किशोर अग्रवाल, अजय शर्मा, सुजाता शर्मा, वीरबल खान, प्रमोद वर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। गायिका सुजाता शर्मा ने सर्वप्रथम सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। पूरन डावर का स्वागत रंजीत सामा ने माला पहनाकर किया। पूरन डावर ने भारत रत्न लता दीदी के बारे में बताते हुए कहा कि यह पहला मौका है जब लता दीदी का जन्म दिवस उनके बिना मनाया जा रहा है। इसके लिए मैं उप्र संगीत नाट्य अकादमी, सुजाता शर्मा बधाई देता हूं। शहर में ऐसे स्वच्छ छवि के कार्यक्रम होते रहने चाहिए। सुजाता शर्मा ने लता जी के संस्मरणों को दर्शकों के साथ साझा किया। सुजाता शर्मा ने सर्वप्रथम आजा रे परदेशी…, इसके उपरान्त तेरा जाना दिल के अरमानों का लुट जाना… प्रस्तुत किया। चंचल उपाध्याय व सुजाता ने देखा एक ख्वाब तो ये सिलसिले हुए…, दिल में तुझे बिठा के कर लूंगी मैं बंद आंखे… गीत प्रस्तुत किया तो तालियों की गड़गड़ाहट गूंजने लगी। हरीश आहूजा व सुजाता ने जो वादा किया वो निभाना पड़ेगा…, दिल तेरा दीवाना है…, प्रस्तुत किए।

इसके उपरान्त सुजाता ने लता जी के 10 अवार्डेड गाने प्रस्तुत किए। श्रीकान्त व सुजाता ने तुम्हें याद होगा कभी हम मिले थे…, याद किया दिल ने… प्रस्तुत किया। अंत में सभी गायकों ने रहे न रहे हम… गीत गाकर कार्यक्रम का समापन किया। रंजीत सामा ने सभी गायकों व अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर धन्ववाद दिया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से अशोक चौबे, डॉ. संगीता बंसल, मनीष जैन, सूरज तिवारी, डॉ. महेश धाकड़, टीना डेनियल, वीरबल खान, प्रमोद वर्मा, संजय दुबे, उमाशंकर मिश्रा, अनिल जैन, सोमा जैन, सतीश गुप्ता, शिल्पी गुप्ता, अनिल गुप्ता, राज मनमानी, रवि शिवहरे, राकेश छावड़ा, मनोज शर्मा, मोहित अग्रवाल, संजय चावला, राजेन्द्र सचदेवा, एड. राजेन्द्र शर्मा, जितेन्द्र त्रिलोकानी आदि उपस्थित थे।

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 22nd July 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

टॉप न्यूज़

Agra News: Samajwadi Party anger erupts in Agra over Akhilesh Yadav’s detention; protests held…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में फूटा सपाइयों का गुस्सा. दिल्ली में अखिलेश यादव को हिरासत...

टॉप न्यूज़

Agra News: VC held a high-level review meeting regarding preparations for the university’s 92nd convocation ceremony in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि का 92वां दीक्षांत समारोह 3 अगस्त...

आगरा

Agra News: Ticket checking at railway stations, Over ₹1.86 crore in fines collected in 20 days…#agranews

आगरालीक्स…आगरा मंडल के रेलवे स्टेशनों पर टिकट चेकिंग. 20 दिन में 1.86...

error: Content is protected !!