Wednesday , 29 July 2026
Home आगरा Agra News: Nagar Nigam also on alert regarding heavy rain, built shelter homes at 12 places…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Nagar Nigam also on alert regarding heavy rain, built shelter homes at 12 places…#agranews

235

आगरालीक्स…आगरा में आपका घर जर्जर है या फिर भारी बारिश में आप कहीं फंसे हैं तो ऐसे में आप नगर निगम के इस नंबर को डायल कर शेल्टर होम में शरण पा सकते हैं. इन 12 जगह बने शेल्टर होम

शहर में हो रही मूसलाधार बारिश के चलते नगर निगम प्रशासन अलर्ट मोड पर है। सभी संभावित जलभराव वाले स्थानों पर नजर रखी जा रही है। जर्जर भवनों को चिंहित किया जा रहा है। आपदा के समय लोगों के लिए विभिन्न क्षेत्रों में एक दर्जन शेल्टर होम स्थापित कर इन पर नोडल अधिकारियों की नियुक्ति कर दी गई है। ये अधिकारी शेल्टर होम की व्यवस्थाओं पर बराबर नजर रख रहे हैं। नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने जर्जर भवनों में रह रहे लोेगों से खराब मौसम में हादसे की संभावना होने परं नगर निगम के शेल्टर होम की शरण लेने और भारी बारिश के दौरान सावधान रहने की अपील की है।

उ.प्र. राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से आगरा में अत्यधिक बारिश और बाढ़ जैसी संभावना को लेकर अलर्ट जारी किया है। बुधवार से ही जनपद में भारी बारिश हो रही है। इसके चलते पुराने व जर्जर मकानों के गिरने की संभावना बलबती हो गयी है। इसी के मद्देनजर नगर निगम ने नगर के विभिन्न स्थानों पर शेल्टर होम की स्थापना की है। जिससे किसी भी दुर्घटना के समय प्रभावित लोगों को इनमें शरण दी जा सके।

इन स्थानों पर बनाये गये हैं शेल्टर होम
राजामंडी रेलवे स्टेशन रोड हरीपर्वत– नोडल अधिकारी– चंद्र मोहन वर्क सुपरवाइजर
फिरोजाबाद रोड स्थित पुरानी चुंगी—- नोडल अधिकारी –इंद्रजीत सिंह अवर अभियंता
हाथरस रोड पर धर्मकांटे के पास—-नोडल अधिकारी– इंद्रजीत सिंह अवर अभियंता
वाटरवर्क्स के सामने जीवनी मंडी रोड— नोडल अधिकारी– इंद्रजीत सिंह अवर अभियंता
देवरी रोड पर चुंगी चौकी के पास— नोडल अधिकारी— पवन कुमार अवर अभियंता
छलेसर गाटा संख्या 239 के निकट— नोडल अधिकारी —इंद्रजीत सिंह अवर अभियंता
छीपीटोला के निेकट तांगा स्टैंड— नोडल अधिकारी— हेमंत कुमार वर्क सुपरवाइजर
लोहामंडी जोन कार्यालय में —- नोडल अधिकारी—- पूनम अवर अभियंता
पीर कल्याणी ताज प्रेस के पास– नोडल अधिकारी— इंद्रजीत ंिसह अवर अभियंता
जीवनी मंडी—– नोडल अधिकारी — अमित सोनार अवर अभियंता
खंदारी चुंगी चौकी के पास— नोडल अधिकारी— पूनम अवर अभियंता
ताजगंज तांगा स्टेंड के पास— नोडल अधिकारी— दीपांकर सिंह सहायक अभियंता

समस्त जोनल अधिकारी शेल्टर होम प्रभारी से रखेंगे सामंजस्य
अपर नगर आयुक्त सुरेंद्र प्रसाद यादव ने बताया कि सभी जोनल अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिये गये हैं कि बारिश के मकान आदि गिरने की किसी भी घटना के समय वे शेल्टर होम प्रभारी से वार्ता कर प्रभावित परिवार से समंवय स्थापित कर उन्हें शेल्टर होम पहुंचाने एवं उनके रुकने एवं खानपान की व्यवस्था अपनी देखरेख में ंकराएंगे।

नगर निगम ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
नगर निगम ने कंट्रोल रुम बनाकर हेल्प लाइन नबंर भी जारी कर दिया है। बारिश के दौरान मकान आदि गिरने के समय कोई भी व्यक्ति मोबाइल नंबर 9319406053 पर कॉल कर सहायता प्राप्त कर सकता है।

जर्जर मकान गिरने से प्रभावितों को शेल्टर होम पहुंचाया गया
मंटोला काजीपाड़ा में मकान गिरने प्रभावित एक ही परिवार के सात लोगों क्रमषः अजय, कुसमा, सलोनी,सोना,पारो और ध्वनि को नगर निगम के जीवनी मंडी स्थित शेल्टर होम में लाया गया है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 29th July 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

आगरा

Agra’s Oldest Sarkar Hospital, Delhi gate empaneled with  Ayushman Bharat PMJAY

आगरालीक्स…Agra News: आगरा का सबसे पुराने सरकार हॉस्पिटल, दिल्ली गेट आयुष्मान योजना...

आगरा

Agra News: Jaya Kishori Ji narrated the enchanting childhood pastimes of Shri Krishna…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के राजदेवम में चल रही कथा में जया किशोरी जी ने...

आगरा

Agra News: 80 dialyzers and other medical equipment provided to Help Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में डायलिसिस सेवा के जरूरतमंद मरीजों के लिए हेल्प आगरा को...

error: Content is protected !!