आगरालीक्स…आगरा में सड़कों को बीच में से काटकर केबल डाली जाती हैं और फिर उन सड़कों की नहीं होती मरम्मत. नगर निगम ने टेलीकॉम कंपनी पर लगाया 3.19 लाख का जुर्माना
आगरा में ये एक आम समस्या है जिसमें रोड काटने के लिए कुछ लोग आते हैं. रोड बीच में से काट दी जाती है और फिर उसमें केबल डालककर उस सड़क को बिना मरम्मत किए पाट दिया जाता है…ऐसा लगभग कई कॉलोनियों और सड़कों पर होता है. रोड कटिंग के बाद सड़कों की मरम्मत न होने पर वहां गड़ढे जैसी स्थिति हो जाती है और सड़क भी उखड़ने लगती है. इस पर गंभीर रुख अपनाते हुए नगर आयुक्त ने टेलीकॉम कंपनी एयरटेल पर 3.19 लाख का जुर्माना लगाया है.नियमानुसार कंपनी को 72 घंटे के अंदर रेस्टोरेंशन का काम पूरा करा दिया जाना चाहिए था लेकिन समय से रेस्टोरेशन का काम पूरा न होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना होता है. लोहामंडी में ऐसी ही समस्याओं का मुआयना अवर अभियंता मुकेश कुमार ने किया और अपनी आख्या रिपोर्ट नगर आयुक्त को दी. नगर आयुक्त ने कंपनी पर 3.19 लाख का जुर्माना लगाया.