आगरालीक्स…आगरा के नीरज—अपर्णा की जयपुर से शुरू हुई थी लव स्टोरी. पत्नी का 50वां बर्थडे लंदन में सेलिब्रेट करना चाहते थे नीरज लेकिन प्लेन हादसे ने कर दिया इस लव स्टोरी का दुखद अंत
अहमदाबाद में एयर इंडिया प्लेन क्रैश में आगरा के अकोला में रहने वाले नीरज लवानिया और उनकी पत्नी अपर्णा का निधन हो गया है. नीरज बड़ोदरा में एक मल्टीनेशनल कंपनी में मैनेजर थे और पत्नी का 50वां जन्मदिन लंदन में सेलिब्रेट करने के लिए प्लेन से जा रहे थे. लेकिन प्लेन हादसे में दोनों की मौत हो गई.लव मैरिज की थी दोनों
नीरज लवानिया और अपर्णा की लव स्टोरी जयपुर से शुरू हुई थी. तब नीरज जयपुर में नौकरी करते थे और अपर्णा लवानिया भी एक कंपीन में नौकरी करती थीं. दोनों एक संस्था से जुड़े थे जिसके कारण दोनों में पहले दोस्ती हो गई जो कि बाद में प्यार मेें बदल गई. शादी को लेकर नीरज का परिवार पहले तो राजी नहीं था लेकिन बाद में परिवार भी मान गया और दोनों ने लव मैरिज की.
दोनेां की शादी को दो दशक से ज्यादा समय हो चुका था और नीरज इस बार अपनी पत्नी का 50वां बर्थडे लंदन में सेलिब्रेट करना चाहते थे लेकिन अहमदाबाद प्लेन हादसे में दोनों की मौत हो गई. इधर गमगीन माहौल् में परिवार के लोग अहमदाबाद के लिए रवाना हो गए हैं.