आगरालीक्स…आगरा के एक पार्क में शादी समारोह के लिए लगाया गया था पंडाल. नगर निगम की टीम ने हटाया…
लोहामंडी जोन स्थित सैक्टर 4 आवास विकास कॉलोनी के पार्क में यहां के स्थानीय नागरिक द्वारा अवैध रूप से शादी समारोह के लिए पार्क में लोहे के पाइप लगाकर पंडाल लगाया गया था. इसको नगर निगम के प्रवर्तन दल ने हटाया. यह कार्रवाई अवर अभियंता पूनम कुमारी के सामने हुई.

इसके आलवा कुबेरपुर छलेसर स्टेशन के पास पशुओं के पोस्टमार्टम गृह पर रेलवे पुलिस फोर्स द्वारा पोस्टमार्टम कार्य को रोका गया था. इसके लिए अधोहस्ताक्षरी वैभव यादव, राजस्व निरीक्षक पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी के साथ मौके पर पहुंचा गया जिसके बाद बंद की गई पोस्टमार्टम की कार्रवाई को फिर से चालू कराया गया.