आगरालीक्स…आगरा में अब दुकानदार नगर निगम के निशाने पर. प्रतिबंधित पॉलीथीन पाई गई तो लगेगा जुर्माना. आज वसूले 23 हजार 400 रुपये
प्रवर्तन दल द्वारा छत्ता जोन स्थित रामबाग क्षेत्र में प्रतिबन्धित पॉलीथीन जब्तीकरण अभियान चलाया गया। कृत कार्यवाही में 1 किलो 500 ग्राम पॉलीथीन जब्त करते हुये पॉलीथीन जुर्माना रू0 5000/- व गन्दगी जुर्माना रू० 8900/- वसूल कर नगर निगम आगरा कोष में जमा कराया गया। मौके पर एस०एफ०आई० श्री अभय यादव व प्रवर्तन दल मौजूद रहा।
इसके अलावा प्रवर्तन दल द्वारा फीगंज बाजार में भी पॉलीथीन जब्तीकरण का अभियान चलाया गया, जिसमें 500 ग्राम पॉलीथीन जब्त की गयी तथा पॉलीथीन जुर्माना रू-3500/- व गन्दगी जुर्माना रू0-6000/- वसूल कर नगर निगम आगरा कोष में जमा कराया गया। कृत कार्यवाही में मौके पर एस०एफ०आई० नूपुर सिंह व प्रवर्तन दल मौजूद रहा।
इसके अतिरिक्त कल दिनांक 06.06.2024 की रात्रिकाल निराश्रय व्यक्तियों को फुटपाथ / सड़क से रैन बसेरे में पहुंचाये जाने का अभियान अधोहस्ताक्षरी के नेतृत्व में संचालित किया गया। अभियान रात्रि 8:10 बजे से संचालित किया गया, जिसमें सूरसदन चौराहे से आगरा कॉलेज होते हुये प्रतापपुरा होकर जिलाधिकारी महोदय के आवास से लोहामण्डी चौराहे तक 19 व्यक्तियों को लोहामण्डी शैल्टर होम में पहुंचाया गया। मौके पर प्रवर्तन दल उपस्थित रहा। आज कुल जुर्माना रू0 23400/- वसूल कर नगर निगम आगरा कोष में जमा कराया गया।