Tuesday , 4 February 2025
Home आगरा Agra News: Nagar Nigam will light 21 thousand lamps at Yamuna Ghat in Agra today…#agranews
आगरा

Agra News: Nagar Nigam will light 21 thousand lamps at Yamuna Ghat in Agra today…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के यमुना घाट पर आज 21 हजार दीये जलायेगा नगर निगम. आरती स्थल पर लगेगा व्यंजल मेला

आगरा नगर निगम का तीन दिवसीय दीपोत्सव आज 29 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। यमुना आरती स्थल पर यह आयोजन 31 अक्टूबर तक चलेगा। 29 अक्टूबर को 21 हजार दीये जलाए जाएंगे। इसका उद्देश्य आगरा शहर के जनमानस को यमुना नदी से जोड़ना और अतीत की मेला-तमाशे की परंपरा को पुनर्जीवित करना है। यमुना किनारा स्थित यमुना आरती स्थल पर व्यंजन मेला भी लगाया जाएगा। कार्यक्रम में आने वाले लोग व्यंजनों का आनंद उठा सकेंगे। तीनों यह कार्यक्रम शाम 6 बजे से होगा। सहायक नगर आयुक्त अशोक गौतम ने बताया कि इस दीपोत्सव का उद्देश्य आपसी सौहार्द को बढ़ाना है। इसके साथ ही नदियों को स्वच्छ रखने का संदेश देना है।

नगर निगम ने अनूठी पहल की है। जहां कभी आसपास के क्षेत्र का कूड़ा एकत्रित होता था, उसे साफ कर वहां सॉलिड वेस्ट ट्रांसफर स्टेशन स्थापित कर दिया बल्कि दिवाली सेलिब्रेट की। खत्ताघर वाली जगह पर दीये जगमगाए। नगर निगम अधिकारियों ने सोमवार को नगला छऊआ स्थित सॉलिड वेस्ट ट्रांसफर स्टेशन पर दिवाली मनाई। पांच हजार दीयों से इस जगह को रोशन किया। कार्यक्रम में बच्चों और आसपास के स्लम क्षेत्र के लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। बच्चों से स्वच्छता के विषय पर चर्चा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता मेयर हेमलता दिवाकर ने की। इस दौरान नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल भी मौजूद थे। कार्यक्रम में शामिल हुए बच्चों को उपहार भी दिए गए। कुछ महीने पहले यहां खत्ताघर हुआ करता था। जिसे नगर निगम ने खत्म कर दिया है।

Related Articles

आगरा

Speeding bike collides with divider, father dies, son injured

आगरालीक्स…आगरा के रहने वाले पिता—पुत्र का फिरोजाबाद में एक्सीडेंट.पिता की मौत, बेटा...

आगरा

Agra News: Inauguration of Agra’s newly constructed model police post Balkeshwar

आगरालीक्स…आगरा की नवनिर्मित आदर्श पुलिस चौकी बल्केश्वर का लोकार्पण. लघु उद्योग भारती...

आगरा

Agra News: BSP Councilors surrounded the Municipal Commissioner’s residence in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में पार्षदों ने नगर आयुक्त के आवास का किया घेराव. घर...

आगरा

Agra News: Melting cold at night in Agra, snowfall on the mountains will still affect the plains..#agranews

आगरालीक्स…आगरा में रात को गलनभरी सर्दी, पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का...