आगरालीक्स…आगरा में फूल बुके बेचने वालों को चेतावनी, किया ये काम तो होगा एक्शन. बड़े हॉस्पीटल को भी 7 दिन की वार्निंग
आगरा में आज कई स्थानों पर नगर निगम द्वारा अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया. इस दौरान प्रतिबंधित पॉलीथिन को भी जब्त किया गया. एसआर हॉस्पीटल साईं की तकिया के पास हॉस्पीटल द्वारा सड़क पर पार्किंग बनाकर किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए नगर निगम का प्रवर्तन दल मौके पर पहुंच और अतिक्रमण अभियान चलाया गया. सहायक अभियंता दीपांकर तथा अवर अभियंता द्वारा अतिक्रमणकर्ता को चेतावनी दी गई कि सात दिन के अंदर स्वयं अनाधिकृत अतिक्रमण हटा लें अन्यथा नगर निगम द्वारा बलपूर्वक अतिक्रमण हटा दिया जाएगा.

इसके अलावा नामनेर क्षेत्र के आसपास प्लास्टिक पॉलीथिन जब्तीकरण के लिए प्रवर्तन दल द्वारा औचक छापामार कार्रवाई की गई जिसमें छह किलोग्राम पॉलीथिन जब्त करते हुए 18 हजार का जुर्माना व अतिक्रमण पर 2000 रुपये वसूले गए. इस दौरान एसएफआई योगेंद्र कुशवाह उपस्थित रहे. वहीं व्यावसायिक क्षेत्र संजय प्लेस में अधोहस्ताक्षरी द्वारा फूल विक्रेताओं को चेतावनी दी गई कि वह जो फूल बुके तैयार कर रहे हैं उनमें प्लास्टिक पॉलीथिन के द्वारा कवर नहीं किए जाएं अन्यथा उनके माल को जब्त कर जुर्माने की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी.

वहीं फतेहाबाद रोड स्थित तोरा में अनिल शर्मा द्वारा सरकारी जमीन पर किए गए अतिक्रमण की रिपोर्ट अलग से प्रेषित की गई है. औद्योगिक संस्थान नुनिहाई चौराहे पर ईकाई संख्या 53 की बाउंड्रीवाल पर बने हुए नाले के ऊपर हो रहे दुकानों के अतिक्रमण एवं दस्तावेजों की जांच किए जाने के लिए अधोहस्ताक्षरी उप नगर आयुक्त के साथ फिर से मौके पर पहुंचा जिसकी रिपोर्ट अलग से प्रेषित की जाएगी.