Thursday , 1 October 2026
Home आगरा Agra News: Nandotsav celebrated Bhagwat Katha in Agra; an atmosphere of joy prevailed
आगरा

Agra News: Nandotsav celebrated Bhagwat Katha in Agra; an atmosphere of joy prevailed

20

आगरालीक्स…आगरा में चल रही कथा में हुआ नंदोत्सव..छाया आनंद, भजनों पर झूम उठे श्रद्धालु नन्द घर आनन्द भयो, जय कन्हैया लाल की…के लगे जयकारे

समन्वय सेवा समिति की ओर से पितृ पक्ष में चल रही श्रीमद भागवत सप्ताह सत्संग मे नन्दोत्सव में गोकुल धाम जैसा माहौल उत्पन्न हो गया। श्री कृष्ण के प्राकट्य की कथा के बीच कथा स्थल भगवान कृष्ण के जय जयकारों से गूंज उठा। कथा में चौथे दिन वामन अवतार, श्रीकृष्ण जन्म और नंदोत्सव का भावपूर्ण संजीव वर्णन किया। नंदोत्सव में रंग-बिरंगे गुब्बारों से कथा स्थल मे पुष्प वर्षा के साथ ही टॉफी और चॉकलेट की बरसात हुई। व्यासपीठ से नीरज नयन महाराज ने बताया कि नंदोत्सव ऐसा महान उत्सव है जो नित्य ही भगवान के प्यारे भक्त देह और गेह की सुध भुलाकर अपने ही मनमंदिर में मनाते हैं। नंदोत्सव में यशोदा ने जायो ललना, मैं जमुना पे सुन आई.., नन्द घर आनन्द भयो, जय कन्हैया लाल की… आदि भजनो पर महिलाओं ने जम कर नृत्य किया। कथा व्यास नीरज नयन महाराज के मुख से एक के बाद एक बधाई गीतों की धुनें प्रस्फुटित होती गयीं। कान्हा को वासुदेव अपने सिर पर टोकरी में रखकर लाये तो श्रद्धालुओ ने कान्हा के पैर छू कर आशीर्वाद लिया। सभी श्रद्धालुओं को नीरज नयन महाराज ने व्यासपीठ से कान्हा के दर्शन कराए।

इस दौरान पूरा परिसर जय कनैह्या लाल के जयघोष से गूंज उठा। माखन मिश्री का प्रसाद भोग लगा कर श्रद्धालुओं को वितरित किया गया। इससे पहले कथा में वामन अवतार की झांकी के अलौकिक दर्शन श्रद्धालुओं ने किए। कथा में दैनिक यजमान प्रणव माहेश्वरी और कुलदीप कुलश्रेष्ठ रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: The first nomination for the MLC election in Agra has been filed…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में एमएलसी चुनाव के लिए पहला नामांकन हुआ जमा. नामांकन के...

आगरा

Agra News: Amin, a student of Agra’s Airgo Academy, selected by GMR Retail at Indira Gandhi International Airport…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के एयरगो एकेडमी के छात्र अमीन का जीएमआर रिटेल में चयन,...

आगरा

Agra Weather: Monsoon all but bids farewell to Agra; heat makes people sweat again. Harsh sunlight causes distress…#agranews

आगरालीक्स….आगरा से मानसून लगभग विदा, गर्मी ने फिर से छुड़ाए पसीने. धूप...

आगरा

Agra News: Cleanliness drive held at Agra’s Mahi International School to mark Gandhi Jayanti…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के माही इंटरनेशनल स्कूल में गांधी जयंती के उपलक्ष्य पर चला...

error: Content is protected !!