आगरालीक्स ….आगरा में नेशनल इंश्योरेंस कंपनी का ऑफिस किया सील, सदर तहसील की टीम ने की कार्रवाई।
आगरा के हरीपर्वत क्षेत्र के दिल्ली गेट पर नेशनल इंश्योरेंस कंपनी का ऑफिस है, कंपनी द्वारा वाहनों के बीमा किए जाते हैं। नेशनल इंश्योरेंस कंपनी पर आगरा के साथ ही फिरोजाबाद के कई मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्यूनल के मामलों में बकायेदारी थी।

12 मामलों में 92 लाख बकायेदारी पर कार्रवाई
नेशनल इंश्योरेंस कंपनी पर 12 मामलों में 92 लाख रुपये की बकायेदारी थी। तहसीलदार सदर रजनीश वाजपेयी के नेत्रत्व में टीम ने नेशनल इंश्योरेंस की टीम के दिल्ली गेट स्थित कार्यालय के मुख्य गेट को सील कर नोटिस लगा दिया। टीम का कहना है कि कई नोटिस के बाद भी 92 लाख की बकायेदारी जमा न करने पर कार्यालय को सील किया गया है।