आगरालीक्स ….आगरा में घर और कोठियों में पीएनजी की पाइप लाइन की फिटिंग करने के बाद कनेक्शन न देने पर फूटा आक्रोश, पीएनजी प्रदाता ग्रीन गैस लिमिटेड कंपनी के ऑफिस में लोगों ने किया हंगामा।
आगरा में ग्रीन गैस लिमिटेड द्वारा पीएनजी और सीएनजी की आपूर्ति की जा रही है। दयालबाग, कमला नगर, आवास विकास में ग्रीन गैस लिमिटेड ने पीएनजी की पाइप लाइन बिछा दी है और कनेक्शन देने के साथ आपूर्ति शुरू कर दी है।

मीटर लगाए लेकिन गैस नहीं आई
शुक्रवार को वीर नगर, दयालबाग के लोग ग्रीन गैस लिमिटेड के संजय प्लेस स्थित कार्यालय में पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाए हैं कि कंपनी ने एक साल पहले पीएनजी लाइन की घर में फिटिंग कर दी और मीटर भी लगा दिए। लेकिन अभी तक पीएनजी की आपूर्ति नहीं हुआ है, लोगों का ग्रीन ग्रैस लिमिटेड कंपनी के कार्यालय पर तैनात सुरक्षा गार्डों से विवाद भी हुआ।
कलेक्ट्रेट का घेराव करने की चेतावनी
वीर नगर के रहने वाले लोगों ने ग्रीन गैस लिमिटेड के कार्यालय में प्रदर्शन करने के साथ ही चेतावनी दी है कि 48 घंटे में गैस की आपूर्ति शुरू नहीं हुई तो कलेक्ट्रेट का घेराव किया जाएगा। इस मामले में पीएनजी के चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर विनय भारद्वाज का मीडिया से कहना है कि टीम भेजकर कनेक्शन कराए जाएंगे।