आगरालीक्स… आगरा सहित देशभर में 19 नवंबर को एसबीआई को छोड़कर अन्य बैंकों की हड़ताल है। मैरिज सीजन में बैंकों का काम है तो आज-कल निपटा लें। दो दिन बैंक रहेंगे बंद

निजीकरण और बैंककर्मियों की सुरक्षा समेत अन्य मांगें
ऑल इंडिया बैंक एम्पलाइज एसोसिएशन ने बैंकों के प्राइवेटाइजेशन के खिलाफ और बैंक कर्मियों की सुरक्षा को लेकर 18 नवंबर को बैंकों की हड़ताल का ऐलान किया है।
शनिवार को हड़ताल व रविवार का रहेगा अवकाश
19 तारीख को महीने का तीसरा शनिवार भी है। इसके बाद रविवार का साप्ताहिक अवकाश रहेगा। इस संबंध में एसोसिएशन के महासचिव की ओर से इंडियन बैंक को हड़ताल के संबंध में नोटिस भी जारी किया है।
एसबीआई से नहीं है हड़ताल का आह्वान करने वाले संगठन का संबंध
भारतीय स्टेट बैंक की शाखाएं इस दौरान सामान्य की तरह खुली रहेंगी। इस संबंध में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया आगरा आफीसर्स एसोसिएशन के डीजीएस पंकज शर्मा ने आगरालीक्स को बताया कि बैंकों की हड़ताल का आह्वान बैंकों के एक अन्य संगठन की ओर से किया गया है। इस संगठन का भारतीय स्टेट बैंक और कुछ अन्य बैंकों से संबंध नहीं है। इसलिए भारतीय स्टेट बैंक की शाखा 19 नवंबर को सामान्य की तरह खुलेगी। कुछ अन्य बैंक जो उस संगठन से संबंद्ध नहीं हैं, वह भी खुल सकते हैं।
।