आगरालीक्स… आगरा से अजमेर जाने वाली अजमेर-आगरा फोर्ट एक्सप्रेस का अप-डाउन का एक नया स्टॉपेज मंडावर महुआ रोड स्टेशन पर आज से शुरू हो गया है।
रेलवे के टि्वटर हैंडल से जारी हुई थी सूचना

रेलवे के ऑफिशल टि्वटर हैंडल से जारी की गई सूचना में कहा गया है कि कि दिनांक 17 नवंबर 2022 से गाड़ी संख्या 22987 अजमेर-आगरा फोर्ट एक्सप्रेस का ठहराव मंडावर महुआ रोड स्टेशन पर शुरू किया जाएगा। इसके बाद यह ट्रेन आज आगरा फोर्ट से रवाना होकर मंडावर महुआ रोड स्टेशन पर पहुंची, जहां 2 मिनट के लिए रुकी
रेलवे द्वारा जारी किया गया समय
रेलवे द्वारा समय भी जारी किया गया है जो कि 9:55 आगमन एवं 9:56 प्रस्थान का समय है। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 22988 आगरा फोर्ट अजमेर एक्सप्रेस 17 नवंबर 2022 से मंडावर महुआ स्टेशन पर शाम 4:29 पर आएगी तथा 1 मिनट के ठहराव के बाद 4:30 पर रवाना हो जाएगी।
काफी लंबे समय से उठ रही थी मांग
मंडावर महुआ स्टेशन पर लंबे समय से किसी एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव की मांग की जा रही थी, जिसको देखते हुए रेलवे नहीं फैसला लिया है। इस फैसले से वहां के रेल यात्रियों में ख़ुशी का माहौल है तथा अब यहां से भी ट्रेन का टिकट उपलब्ध हो सकेगा।