आगरालीक्स ….आगरा में 27 केंद्रों पर एनडीए की दो पालियों और सीडीएस की तीन पालियों में 12 केंद्रों पर परीक्षा, जानें कार्यक्रम।

आगरा सहित देश भर में 39 केंद्रों पर नेशनल डिफेंस एकेडमी और कमांइड डिफेंस सर्विसेज की परीक्षा चार सितंबर आयोजित की जा रही है। एडीएम सिटी अंजनी कुमार का मीडिया से कहना है कि एनडीए की परीक्षा 27 केंद्रों पर दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह दस से दोपहर 12.30 बजे और दूसरी पाली दोपहर दो बजे से तीसरे पहर 4.30 बजे तक होगी। एनडीए की परीक्षा में 12,406 परीक्षार्थी शामिल होंगेे। इसके लिए 10 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 27 लोकल इंसपेक्टिंग आफिसर, 27 सहायक सुपरवाइजर-1 और इतने ही सहायक सुपरवाइजर-2 लगाए गए हैं।
12 केंद्रों पर सीडीएस की परीक्षा
चार सितंबर को सीडीएस की परीक्षा तीन पालियों में होगी। पहली पाली सुबह नौ से 11 बजे, दूसरी पाली दोपहर 12 से दो बजे और तीसरी पाली तीसरे पहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक होगी। ये परीक्षा 12 केंद्रों पर होगी। इसमें 5,527 परीक्षार्थी शामिल होंगेे। इसके लिए चार सेक्टर मजिस्ट्रेट, 12 लोकल इंसपेक्टिंग आफिसर, 12 सहायक सुपरवाइजर-1 और इतने ही सहायक सुपरवाइजर-2 लगाए गए हैं।