आगरालीक्स…आगरा रोटरी क्लब रॉयल का संकल्प—इस बार महिलाओ को आत्मनिर्भर और कैंसर मुक्त करना लक्ष्य. संगीता अग्रवाल ने अध्यक्ष और सृष्टि जैन ने ली सचिव पद की शपथ
आगरा में महिला स्पेसिफिक रोटरी क्लब रॉयल का तृतीय अधिष्ठापन समारोह आज होटल लेमन ट्री में आयोजित किया गया. इसमें नई कार्यकारिणी के गठन में संगीता अग्रवाल को अध्यक्ष, सृष्टि जैन को सचिव और संजना शर्मा को कोषाध्यक्ष के पद की शपथ दिलायी गई. कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए नव नियुक्त अध्यक्ष संगीता अग्रवाल ने महिलाओं को साक्षर करने, आत्मनिर्भर बनाने और सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया. इस दौरान आने वाले वर्ष में क्लब की ओर से कराए जाने वाले कार्यों की अपनी प्राथमिकता गिनाई.
मुख्य अतिथि भूतपूर्व कुलपति प्रो. सुगम आनंद ने रोटरी द्वारा किए गये सेवा कार्यों की सराहना की.विशिष्ट अतिथि रोटरी कोआर्डिनेटर ज़ोन 6 पूर्वमंडलाध्यक्ष शरत चंद्र ने रोटरी द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में किए जाने वाले कार्यों और उनके प्रभाव की जानकारी दी. कार्यक्रम में पूर्व सचिव प्रो. अपर्णा पोद्दार ने पिछले साल किये गए कार्यक्रम को प्रदर्शित किया. इस दौरान मुख्य अतिथि ने नवनियुक्त अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों को रोटरी के प्रति सेवाभाव की शपथ दिलाई.
इन्होंने ली शपथ
उपाध्यक्ष -मीरा गुप्ता
संयुक्त सचिव -रुचि अग्रवाल
क्लब सेवा निदेशक -जसलीन कौर
व्यवसायिक सेवा निदेशक -इन्दु पालीवाल
सामुदायिक सेवा निदेशक -रेखा अग्रवाल
अंतरराष्ट्रीय सेवा निदेशक- सुभाषिनी पालीवाल
युवा सेवा निदेशक -सरोज प्रशांत
सार्जेंट एट आर्मस-अपर्णा पोद्दार
मेम्बरशिप चेयर-रेखा कपूर
पूर्व अध्यक्ष -आरती मेहरोत्रा
फ़ाउंडेशन चेयर -अलका अगरवाल
क्लब लर्निंग फ़ैसिलिटीटर – शारदा गुप्ता
अध्यक्ष निर्वाचित -हेमलता जैन
समारोह के दौरान चार नये सदस्यों संगीता कुमार, अल्का तायल, रूबी अग्रवाल, रुचि सिंह को क्लब में नए सदस्यों का परिचय कराया गया. पूर्व अध्यक्ष आरती मेहरोत्रा ने अतिथियों का स्वागत किया. किरण गुप्ता द्वारा मुख्य अतिथि का परिचय दिया गया. संचालन सुभाषिनी पालीवाल ने और उपाध्यक्ष मीरा गुप्ता द्वारा धन्यवाद दिया गया. इस अवसर पर डा. सुरभि मित्तल, मनोज बल, नीतू अग्रवाल, बीना खण्डेलवाल, बीना पोद्दार, सुषमा अग्रवाल, स्नेहलता अग्रवाल, आशा शर्मा, पूर्णिमा आनंद, गीता, अनीता पुण्डीर, रिचा अग्रवाल आदि मौजूद रहे.