आगरालीक्स…आगरा में बाइक, स्कूटी लेकर फर्राटा भर रहे 150 स्कूली बच्चों के चालान किए. दोबारा गलती होने पर पेरेंट्स पर होगी एफआईआर.
आगरा की यातायात पुलिस ने आज नाबालिग बच्चों को वाहन न चलाने से रोकने के लिए अभियान चलाया. आज ऐसे ही 150 बच्चों के चालान किए गए. इनमें स्कूली बच्चें शामिल थे. बाइक व स्कूटी लेकर फर्राटा भर रहे स्कूली बच्चों के चालान काटे और उन्हें यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया.
यातयात पुलिस द्वारा इसके लिए आज सुबह से ही अभियान चलाया गया.एसपी यातायात अरीब अहमद ने बताया कि नाबालिग बच्चों को यातायात नियमों को लेकर जागरूक किया गया. जो बच्चे स्कूटी लेकर आ रहे हैं, उनको समझाया जा रहा है. हेलमेट पहनने के लिए भी कहा जा रहा है. यही नहीं उनके अभिभावकों को बुलाकर भी समझाया गया. इसके अलावा स्कूल प्रबंधन से भी कहा गया है कि वो भी बच्चों को यातायात के प्रति जागरूक करें. एसीपी ने बताया कि अभी बच्चों को समझाया यगा है, अगर इसके बाद भी वो खुद वाहन चलाकर आते हैं तो उनके पेरेंट्स के खिलाफ एफआईआर भी होगी.

