आगरालीक्स…दो हजार रुपये का नोट बदलने के लिए नई गाइडलाइन जारी. बैंक में एक्सचेंज कराने जा रहे हैं तो जान लीजिए ये राहतभरा नियम
रिजर्व बैंक आफ इंडिया ने 2000 रुपये के नोट का प्रचलन से हटाने का फैसला किया है. ऐसे में लोगों से अपील की गई है कि वे अपने पास मौजूद 2000 रुपये के नोटों को या तो अपने खातों में जमा करा सकते हैं, या फिर 23 मई के बाद किसी भी बैंक शाखा में उसे एक्सचेंज करा सकते हैं. एक बार में 2000 रुपये के केवल 10 नोट ही एक्सचेंज करा सकते हैं. 30 सितंबर 2023 इसकी अंतिम तिथि रखी गई है.

आज रविवार को एसबीआई की ओर से 2000 का नोट बदलने के लिए नई गाइड लाइन जारी की गई है. भारत के सबसे बड़े बैंक ने कहा है कि नोट बदलने के लिए किसी आईडी की जरूरत नहीं है और न ही इसके लिए कोई फार्म भरना हेागा. यह नोटिफिकेशन इसलिए जारी किया गया क्योंकि हाल ही में यह सुनने को मिल रहा था कि नोट बदलने के लिए आधार जैसी कोई आईडी जरूर दिखानी होगी और इसके लिए एक फार्म भरना हेागा.