आगरालीक्स…आगरा में सोमवार से स्कूलों में शुरू होगी नये सेशन की पढ़ाई. गर्मी के कारण टाइम भी बदला. एडमिशन अभी भी जारी
आगरा के स्कूलों में चार अप्रैल से नया सेशन शुरू हो रहा है. लगभग सभी स्कूलों के बच्चों के रिजल्ट भी जारी कर दिए गए हैं. सोमवार से नई क्लास की पढ़ाई शुरू हो जाएगी. इससे बच्चों में उत्साह तो है लेकिन गर्मी अधिक होने के कारण वे थोड़ा परेशान भी हैं. हालांकि गर्मी को देखते हुए स्कूलों का टाइम टेबल भी बदला गया है. अधिकतर स्कूलों में टाइमिंग सुबह 7 बजे कर दी गई है.

एडमिशन अभी भी जारी
आगरा के स्कूलों में एडमिशन अभी भी जारी हैं. बता दें कि वर्ष 2020 में जिन बच्चों की उम्र तीन साल या उससे अधिक हो गई थी उनके पेरेंट्स उस साल अपने बच्चे का एडमिशन कराना चाह रहे थे लेकिन कोविड के कारण पूरा साल गुजर गया. पेरेंट्स ने डर के कारण अपने बच्चे का एडमिशन नहीं कराया. जब वर्ष 2021 में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू ही होने वाली थी कि तभी कोरोना की दूसरी लहर के खतरनाक होने के कारण एक बार फिर से पेरेंट्स ने अपने बच्चों का स्कूल में एडमिशन नहीं कराया. लेकिन इस साल कोविड से राहत के कारण नये सेशन में एडमिशन लेने वाले बच्चों की संख्या काफी अधिक है. स्कूलों में सीट नहीं मिल पा रही है. इसका बड़ा कारण कोविड के कारण एडमिशन न लेना रहा है. लेकिन इस बार कोविड से राहत है तो पेरेंट्स हर सूरत में अपने बच्चे का एडमिशन कराना चाह रहे हैं. ऐसे में स्कूलों में एडमिशन की प्रक्रिया काफी तेज चल रही है.