आगरालीक्स….आगरा में विवि के दीक्षांत समारोह में इस बार शुरू हो रही नई परंपरा. समारोह की परेड में बोले जाएंगे मंत्र….
आगरा में 29 मार्च से शुरू होने जा रहे डॉ. भीमराव आंबेडकर यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में इस बार नई परंपरा देखने को मिलेगी. दीक्षांत समारोह को लेकन निकलने वाली शोभायात्रा का संचलन मंत्रों के साथ होगा. इसके लिए तैत्तिरीय उपनिषद के मंत्रों का अभ्यास शुरू कर दिया गया है. विवि का दीक्षांत समारोह इस बार 29 मार्च को छत्रपति शिवाजी मंडपम सभागार में होगा. प्रभारी कुलपति ने मीडिया को दी जानकारी में बताया कि दीक्षांत सामारोह में अभी तक शोभायात्रा की परेड के वक्त एनसीसी और एनएसएस की धुन बजाई जाती थी. लेकिन इस बाद भारतीय संस्कृति में इस शुभ कार्य की शुरुआत मंत्रोच्चारण के साथ होगी.

आध्यात्मिक गुरु स्वामी चिदानंद सरस्वती होंगे चीफ गेस्ट
विवि के दीक्षांत समारोह में इस बार पहली बार किसी आध्यात्मिक गुरु को मुख्य अतिथि के रूप में बुलाया जा रहा है. इस बार स्वामी चिदानंद सरस्वती मुख्य अतिथि होंगे. वह मुनि की रेती स्थित परमार्थ निकेतन आश्रम के संस्थापक अध्यक्ष हैं. इसके अलावा वह ऋषिकेश स्थित भारतीय संस्कृति शोध प्रतिष्ठान और पिट्सबर्ग के हिंदू जैन मंदिर के संस्थापक अध्यक्ष भी हैं.