आगरालीक्स…आगरा में न्यू ईयर सेलिब्रेशन स्टार्ट. डांस, मस्ती, म्यूजिक और ड्रिंक के साथ रात 12 बजे होगा 2024 का जबर्दस्त वेलकम…
आगरा में नये साल का जश्न शुरू हो चुका है. शहर के होटल्स, रेस्टोरेंट्स, रूफटॉप्स के अलावा शहर के अपार्टमेंट और कॉलोनियों में सेलिब्रेशन स्टार्ट हो चुका हे. डांस, मस्ती, म्यूजिक और ड्रिंक के साथ रात 12 बजते ही 2024 का जबर्दस्त वेलकम किया जाएगा. इससे पहले डांस का धमाल जारी है. शहर के प्रमुख बाजार संजय प्लेस, सदर के अलावा फतेहाबाद रोड स्थित सभी रेस्टोरेंट्स, रूफटॉप्स और होटल्स में जबर्दस्त आयोजन किए जा रहे हैं. देश—विदेश के सिंगर्स को यहां परफार्मेंस के लिए बुलाया गया है.
इसके अलावा आगरा क्लब, अपार्टमेंट्स में सोसाइटियों ने अपने-अपने तरीके से जाते साल को विदाई देने और आने वाले साल के स्वागत की तैयारियां की हैं. नए साल के आगाज में अब बस कुछ ही घंटों का समय और शेष है. युवाओं ने न्यू ईयर सेलिब्रेट करने की एडवांस प्लानिंग कर ली है. हर किसी की ख्वाहिश है कि वे आने वाले साल का स्वागत एक नए अंदाज के साथ करें. कुछ लोगों ने न्यू ईयर पर आयोजित होने वाली पार्टी में थिरकने का मन बनाया है तो कुछ प्राकृतिक स्थलों और शहर के पिकनिक स्पॉट पर सैर-सपाटे के साथ न्यू ईयर को वेलकम करने की तैयारी में हैं. शहर के मॉल्स, होटल्स और रेस्टोरेंट्स भी नए साल के लिए विशेष रूप से तैयार हैं.