आगरालीक्स…आगरा में प्राची टावर के पास नवजात बच्चा लावारिस हालत में मिला. रोने की आवाज आने पर पहुंचे लोग. सकुशल अस्पताल पहुंचाया
आगरा में मंगलवार सुबह प्राची टावर के पास एक नवजात बच्चा लावारिस हालत में मिला. बच्चे के लगातार आ रही रोने की आवाज पर जब लोग वहां पहुंचे तो बच्चे को इस अवस्था में देखकर होश उड़ गए. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और बच्चे को सकुशल एसएन अस्पताल ले जाया गया. चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम भी पहुंची है. स्थानीय निवासियों के अनुसार मंगलवार सुबह लगातार किसी बच्चे के रोने की आवाज आ रही थी. जब आवाज आने की दिशा में पहुुंचे तो देखा एक नवजात बच्चा रो रहा है. नवजात बच्चे कोे इस हालत में पड़ा देख लोगों के होश उड़ गए. उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने बच्चे को तुरंत अपनी निगरानी में लिया और उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार किया है. इधर सूचना पर चाइल्ड हेल्पलाइन की टीइम भी मौके पर पहुंच गई. पुलिस आसपास के सीसीटीवी के आधार पर बच्चे के बारे में जानकारी जुटा रही है.